Food Street Prasadam In Ujjain: महाकाल लोक में निर्मित फूड स्ट्रीट प्रसादम का सीएम मोहन यादव ने किया लोकार्पण, भक्तों को मिला क्वालिटी फूड

Food Street Prasadam In Ujjain: महाकाल लोक में निर्मित फूड स्ट्रीट प्रसादम का सीएम मोहन यादव ने किया लोकार्पण, भक्तों को मिला क्वालिटी फूड

Food Street Prasadam In Ujjain: महाकाल लोक में निर्मित फूड स्ट्रीट प्रसादम का सीएम मोहन यादव ने किया लोकार्पण, भक्तों को मिला क्वालिटी फूड

Food Street Prasadam In Ujjain

Modified Date: January 7, 2024 / 03:56 pm IST
Published Date: January 7, 2024 3:55 pm IST

विजय नीमा, उज्जैन।

Food Street Prasadam In Ujjain: मध्यप्रदेश के मुख्यमंत्री डॉक्टर मोहन यादव ने आज 17, 50, 0000 के महाकाल प्रसाद डैम का मुख्यमंत्री और केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्री मनसुख मांडवीया ने लोकार्पण किया। मोटे अनाज से बने व्यंजन के लिए चीनी देश के 100 स्थान में से सबसे पहले उज्जैन का लोकार्पण किया गया। आज श्री महाकाल लोक में निर्मित देश की प्रथम स्वास्थ्य एवं स्वच्छ फूड स्ट्रीट का लोकार्पण मुख्यमंत्री डॉ मोहन यादव और केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्री मनसुख मांडवीया ने किया। इस दौरान महाकाल लोक में निर्मित फूड स्ट्रीट प्रसादम  का लोकार्पण और 36 कार्यों का भूमि पूजन और 150 कार्यों का लोकार्पण सीएम ने आज यहां किया है।

Read More: Saint Atuleshanand Acharya Shekhar: ‘इस्लामीकरण निशानियां देश में समाप्त हो रही है’, जानें संत अतुलेशानंद आचार्य शेखर ने ऐसा क्यों कहा

बताया जा रहा है कि देश की प्रथम नव निर्मित स्वास्थ्य एवं स्वच्छ फूड स्ट्रीट होगी। प्रसाद्म नीलकंठ वन के समीप स्थित है। मियां स्ट्रीट फूड को बनाने में स्वच्छता का विशेष ध्यान रखा जाएगा। प्रसाद धाम में स्ट्रीट फूड का हब बनेगा जो उज्जैन के स्थानीय व्यंजनों का लुफ्त भगवान महाकालेश्वर के दर्शन करने आए श्रद्धालु उठा सकेंगे। इसके साथ ही बताया जा रहा है कि यहां मोटे अनाज को बढ़ावा दिया जाएगा।

Read More: Uddhav Thackeray Is Anti-Development: ‘विकास विरोधी’ है उद्धव ठाकरे, जानें किसने कही ये बात

Food Street Prasadam In Ujjain: देश के 100 जिलों में इस प्रकार की स्ट्रीट लगेगी जिसमें मध्य प्रदेश में चार जगह का चयन किया गया था जहां उज्जैन का आज मुख्यमंत्री मोहन यादव ने लोकार्पण कर दिया। इस अवसर पर उनके साथ केंद्रीय मंत्री मनसुख मांडवीया उज्जैन आलोट सांसद अनिल फिरोजिया, विधायक अनिल जैन कालूखेड़ा विधायक सतीश मालवीय, महापौर मुकेश टटवाल और प्रशासनिक अधिकारी समेत जनप्रतिनिधि उपस्थित रहे।

देश दुनिया की बड़ी खबरों के लिए यहां करें क्लिक

Follow the IBC24 News channel on WhatsApp


लेखक के बारे में