Ujjain Honey Trap Case : Instagram पर ‘अंजलि’ से दोस्ती पड़ी भारी! नौकरी का झांसा देकर युवक के साथ खेला ऐसा खेल कि उड़ गए होश
उज्जैन पुलिस ने इंस्टाग्राम के जरिए युवकों को नौकरी का झांसा देकर बुलाने, उनका अपहरण करने और आपत्तिजनक वीडियो बनाकर करोड़ों की फिरौती वसूलने वाले हनीट्रैप गिरोह का भंडाफोड़ किया है। पुलिस ने मुख्य आरोपी सहित 10 लोगों को गिरफ्तार किया है।
Ujjain Honey Trap Case
- इंस्टाग्राम पर युवती बनकर नौकरी का झांसा देकर युवक को बुलाया गया।
- अपहरण के बाद आपत्तिजनक वीडियो बनाकर 50 लाख रुपये की फिरौती मांगी गई।
- पुलिस ने मुख्य आरोपी सहित 10 आरोपियों को गिरफ्तार कर गिरोह का पर्दाफाश किया।
उज्जैन : Ujjain Honey Trap Case : मध्य प्रदेश के उज्जैन ज़िले में पुलिस ने हनीट्रैप और फिरौती वसूलने वाले एक संगठित गिरोह का पर्दाफाश करते हुए बड़ी सफलता हासिल की है। नानाखेड़ा थाना पुलिस ने इंस्टाग्राम के जरिए युवक को जाल में फंसाकर उसका अपहरण करने और फिरौती मांगने वाले गिरोह के मुख्य आरोपी लोकेश शर्मा सहित 10 आरोपियों को गिरफ्तार किया है।
नौकरी दिलाने का झांसा देकर किया संपर्क
मिली जानकारी के अनुसार, 20 जुलाई को एक युवक ने नानाखेड़ा थाने में शिकायत दर्ज कराई थी। युवक ने बताया कि इंस्टाग्राम पर “अंजली” नाम की युवती ने नौकरी दिलाने का झांसा देकर उससे संपर्क किया और मिलने के लिए बुलाया। Honey Trap तय स्थान पर पहुंचते ही मुख्य आरोपी लोकेश शर्मा और उसके साथियों ने युवक का अपहरण कर लिया तथा उसके साथ मारपीट की।
आपत्तिजनक वीडियो बनाकर फ़साने की धमकी
आरोपियों ने युवक के आपत्तिजनक वीडियो बनाकर उसे झूठे मामले में फंसाने और वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल करने की धमकी दी। Ashleel Dance Video Viral इसके बाद उसके परिवार से 50 लाख रुपये की फिरौती की मांग की गई। बाद में रकम घटाकर 26 लाख रुपये पर समझौता किया गया, जिसमें से आरोपियों ने 10 लाख रुपये वसूल भी लिए।
मुख्य आरोपी समेत कुल 10 आरोपी गिरफ्तार
इस मामले की गंभीरता को देखते हुए नानाखेड़ा थाना पुलिस ने साइबर जांच, तकनीकी विश्लेषण और मुखबिर तंत्र की मदद से आरोपियों की पहचान कर कार्रवाई की। Instagram Honeytrap पुलिस ने मुख्य आरोपी समेत कुल 10 आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया। पूछताछ में खुलासा हुआ कि यह गिरोह ऐसे लोगों को निशाना बनाता था, जिनके पास हाल ही में बड़ी रकम आई होती थी।
ऐसे बनाते थे लोगों की शिकार
सोशल मीडिया, विशेषकर इंस्टाग्राम के माध्यम से युवती के नाम से संपर्क कर उन्हें नौकरी या अन्य बहाने से बुलाया जाता था। इसके बाद अपहरण, मारपीट और ब्लैकमेल कर फिरौती वसूली जाती थी।
ये भी पढ़ें
- CG Me Barish Today: छत्तीसगढ़ में अगले 24 घंटे भारी बारिश का अलर्ट, IMD ने जारी की बड़ी चेतावनी, कई जिलों में बाढ़ जैसे हालात
- Raipur Congress Leaders FIR: भाजपा-कांग्रेस टकराव के बाद बड़ा एक्शन, अजीत कुकरेजा, हनी बग्गा समेत 12 कांग्रेस नेताओं पर FIR, जानें किस बात के लगे आरोप
- Vijeta Dahiya Statement: ‘मुझे बलि का बकरा बना दिया’… इस बात पर छलका विजेता दहिया का दर्द, अभिजीत को लेकर ये क्या बोल गए, सुनिए

Facebook


