MP Assembly Election 2023 : मतदान करने निकली उमा भारती, गृह ग्राम डूंडा में करेंगी मतदान
Former CM Uma Bharti will vote: मध्यप्रदेश की पूर्व मुख्यमंत्री उमा भारती मतदान के लिए टीकमगढ़ के घर से निकल चुकी है।
Former CM Uma Bharti will vote
Former CM Uma Bharti will vote : भोपाल। आज मध्यप्रदेश और छत्तीसगढ़ में लोकतंत्र का महापर्व है। दोनों राज्यों में 300 विधानसभा सीटों पर मतदान है। एमपी की 230 और छत्तीसगढ़ की 70 सीटों पर आज प्रत्याशियों की किस्मत दांव पर लगी हुई है। मध्यप्रदेश में बीजेपी की ओर से 3 केंद्रीय मंत्री समेत 7 सांसदों को मैदान में उतारा गया है। इतना ही नहीं कई मंत्रियों को किस्मत का फैसला भी आज ईवीएम में कैद हो जाएगा जो 3 दिसंबर खुलेगा। चुनाव आयोग की ओर से पूरी तैयारी हो चुकी है। 64 हजार 626 पोलिंग बूथ पर पुख्ता सुरक्षा इंतजाम हैं। नक्सल प्रभावित इलाकों में दोपहर तीन बजे तक ही वोटिंग होगी।
पूर्व सीएम मतदान करने निकली
Former CM Uma Bharti will vote : मध्यप्रदेश की पूर्व मुख्यमंत्री उमा भारती मतदान के लिए टीकमगढ़ के घर से निकल चुकी है। उमा भारती ग्रह ग्राम डूंडा में मतदान करेंगी। बता दें कि इस बार उमा भारती ने चुनाव लड़ने से इंकार कर दिया था तो वहीं उनका भतीजा राहुल सिंह लोधी खरगापुर सीट से चुनाव लड़ रहा है।
एमपी में शुरू हुई वोटिंग प्रक्रिया
Former CM Uma Bharti will vote : एमपी में मतदान केंद्रों की कुल संख्य 64626 है। इनमें क्रिटिकल मतदान केंद्र 17032 हैं। वल्नरेबल मतदान केंद्र 1316 हैं। 5160 केंद्र पर महिला स्टाफ रहेंगी। केंद्रों पर 183 दिव्यांग स्टाफ रहेंगे। 57 ग्रीन बूथ भी बनाए गए हैं। सुरक्षा में 700 CAPF की कंपनी, 2 लाख पुलिस फोर्स तैनात रहेगी। 42000 मतदान केंद्रों पर वेबकास्टिंग और सीसीटीवी से निगरानी रखी जाएगी। 23510 वाहनों में जीपीएस डिवाइस लगाई गई है। 100 मीटर के भीतर न प्रचार होगा, ना किसी तरीके की सामग्री लगा सकेंगे। 847 फ्लाइंग स्क्वायड टीम. 997 स्टेटिक सर्विलांस टीम, 1 एयर एंबुलेंस, 2 हेलीकॉप्टर भी तैनात रहेंगे।

Facebook


