CM Yogi Adityanath Ballia Visit: बाढ़ प्रभावितों के बीच पहुंचे सीएम योगी, इलाकों का किया सर्वे, पीड़ितों को बांटी राहत सामग्री

CM Yogi Adityanath Ballia Visit: बाढ़ प्रभावितों के बीच पहुंचे सीएम योगी, इलाकों का किया सर्वे, पीड़ितों को बांटी राहत सामग्री

CM Yogi Adityanath Ballia Visit: बाढ़ प्रभावितों के बीच पहुंचे सीएम योगी, इलाकों का किया सर्वे, पीड़ितों को बांटी राहत सामग्री

Yogi Adityanath Ballia Visit: बाढ़ प्रभावितों के बीच पहुंचे सीएम योगी, इलाकों का किया सर्वे, पीड़ितों को बांटी राहत सामग्री /image: IBC24 File

Modified Date: August 29, 2026 / 04:00 pm IST
Published Date: August 29, 2026 3:59 pm IST
HIGHLIGHTS
  • मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने बलिया पहुंचकर सरयू और गंगा नदी से प्रभावित बाढ़ग्रस्त इलाकों का हवाई सर्वेक्षण किया
  • सीएम योगी ने बाढ़ पीड़ितों से मुलाकात कर उनकी समस्याएं सुनीं और राहत सामग्री का वितरण किया
  • मुख्यमंत्री ने कहा कि प्रत्येक बाढ़ प्रभावित व्यक्ति तक 50 किलो की राशन किट पहुंचाने का प्रयास किया जा रहा है

बल‍िया। CM Yogi Adityanath Ballia Visit: उत्तरप्रदेश के सीएम योगी आद‍ित्‍यनाथ (CM Yogi Adityanath)ने आज शन‍िवार दोपहर करीब डेढ़ बजे हेलीकॉप्टर से बाढ़ प्रभाव‍ित क्षेत्रों का न‍िरीक्षण करने पहुंचे। इस दौरान उन्‍होंने बलिया में सरयू और गंगा के बाढ़ प्रभाव‍ित क्षेत्रों के हालात का जायजा लेने के साथ ही बाढ़ पीड़ितों से बातचीत कर उनकी समस्‍याएं भी सुनीं और राहत सामग्री का व‍ितरण भी किया।

हेलीकॉप्टर से किया सर्वे (CM Yogi Flood Survey)

Ballia Flood Relief Material बांसडीह विधानसभा क्षेत्र के सहतवार के गलाफरपुर मौजे में शनिवार को मुख्यमंत्री योगी (CM Yogi Adityanath Ballia Visit) ने बाढ़ पीड़ितों के बीच राहत सामग्री वितरित की। इस दौरान उन्होंने बाढ़ प्रभावित क्षेत्रों का हेलीकॉप्टर से सर्वे भी किया। CM ने बलिया सदर, बांसडीह और बैरिया तहसील में बाढ़ की स्थिति का जायजा लिया।

बाढ़ पीड़ितों को राहत पहुंचाना सरकार की प्राथमिकता (Uttar Pradesh Flood Relief)

CM Yogi Adityanath Ballia Visit इस दौरान अपने भाषण में सीएम योगी आदित्यनाथ ने कहा कि भाजपा सरकार बाढ़ पीड़ितों के साथ पूरी संवेदनशीलता से खड़ी है। प्रत्येक बाढ़ पीड़ित को 50 किलो की राशन किट उपलब्ध कराई जा रही है। उन्होंने बताया कि वह पहले ही मेडिकल कालेज के शिलान्यास के लिए बलिया आने वाले थे, लेकिन बाढ़ की स्थिति को देखते हुए उन्होंने पहले बाढ़ प्रभावित लोगों के बीच पहुंचने का निर्णय लिया। मुख्यमंत्री ने कहा कि सरकार की प्राथमिकता इस समय बाढ़ पीड़ितों को राहत पहुंचाना है।

 

 

ये भी पढ़ें


सामान्यतः पूछे जाने वाले प्रश्नः

लेखक के बारे में

सवाल आपका है... 9 सालों से पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय हैं. पिछले 7 सालों से डिजिटल मीडिया से जुड़े हुए हैं और कई मीडिया संस्थानों में अपना योगदान दिया है. इन्होंने कुशाभाऊ ठाकरे पत्रकारिता एवं जनसंचार विश्वविद्यालय से इलेक्ट्रॉनिक मीडिया में मास्टर की डिग्री ली है.