Khargone News: केले से भरा ट्रक अनियंत्रित होकर नाले में जा गिरा, ड्राइवर और साथी ने कांच फोड़कर बचाई जान

Ads

Khargone News: केले से भरा ट्रक अनियंत्रित होकर नाले में जा गिरा, ड्राइवर और साथी ने कांच फोड़कर बचाई जान Uncontrolled truck fell into

  •  
  • Publish Date - July 5, 2023 / 07:41 PM IST,
    Updated On - July 5, 2023 / 07:42 PM IST

Uncontrolled truck fell into drain in Khargone

खरगोन:  Uncontrolled truck fell into drain in Khargone खरगोन कोतवाली थाना क्षेत्र के बिस्टान रोड स्थित चित्तौड़गढ़-भुसावल स्टेट हाइवे पर अचानक सामने से वाहन आ जाने से भोंगानाला के समीप केले से भरा एक ट्रक अनियंत्रित होकर पलट गया। गनीमत रही कि हादसे में चालक और क्लीनर को किसी प्रकार कि गंभीर चोटें नहीं आई वरना बड़ा हादसा हो सकता था।

Read More: Bhopal News: खाद्य विभाग की टीम ने किया 120 किलो नकली मावा जप्त, कई प्रतिष्ठानों से भी लिए सैम्पल्स

Uncontrolled truck fell into drain in Khargone ट्रक में करीब साढ़े तीन लाख रुपए कीमत के केले भरे हुए थे। जो महाराष्ट्र के सावदा से कच्चे केले भरकर राजस्थान के जयपुर ले जाया जा रहा था। ट्रक के चालक बाबूलाल का कहना है कि सामने से अचानक वाहन आ जाने से ट्रक अनियंत्रित होकर सीधे पुलिया से गिरते हुए नाले में जा गिरा जिसके बाद मैं और साथी कांच फोड़कर बाहर निकले और अपनी जान बचाई।

देश दुनिया की बड़ी खबरों के लिए यहां करें क्लिक

शीर्ष 5 समाचार