Vidisha News: सरकारी अस्पताल का हाल बेहाल, मरीजों की जान के साथ हो रहा खिलवाड़, एक्सपायरी दवा देकर पल्ला झाड़ते नजर आए डॉक्टर

Vidisha News: सरकारी अस्पताल का हाल बेहाल, मरीजों की जान के साथ हो रहा खिलवाड़, एक्सपायरी दवा देकर पल्ला झाड़ते नजर आए डॉक्टर

Vidisha News: सरकारी अस्पताल का हाल बेहाल, मरीजों की जान के साथ हो रहा खिलवाड़, एक्सपायरी दवा देकर पल्ला झाड़ते नजर आए डॉक्टर

Vidisha News

Modified Date: January 7, 2024 / 01:47 pm IST
Published Date: January 7, 2024 1:47 pm IST

जितेंद्र सिंह चौहान।

Vidisha News: विदिशा जिले के ग्यारसपुर के सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में मरीजों की जान के साथ खिलवाड़ किया जा रहा है। जिसमें मरीजों को एक्सपायरी डेट की दवाई वितरित की जा रही है। 5 जनवरी 2024 दिन शुक्रवार को मरीज बाबू सिंह राजपूत सीने में हो रहे दर्द को दिखाने के लिए ग्यारसपुर के सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पहुंचे थे। जहां मौजूद डॉक्टर ने उनका इलाज करते हुए दवा खाने की सलाह दी और पर्चे पर दवाई लिख दी। जिसके बाद मरीज हॉस्पिटल से उन दवाइयों को लेकर घर चले आए। वहीं रात को एक खुराक खाने के बाद दर्द में कोई आराम नहीं मिला और  सुबह दूसरी खुराक खाई तभी उनकी नजर दवाई के पत्ते पर लिखी एक्सपायरी डेट पर पड़ी तो वह दंग रह गए।

Read More: Athletics Karthik Joshi: एथलेटिक्स कार्तिक जोशी 1008 किलोमीटर की दौड़ लगाकर पहुचेंगे अयोध्या, बेटे का हौसला बढ़ाने पिता भी चल पड़े राम के धाम

Vidisha News: दवाई के पत्ते पर मैन्युफैक्चरिंग डेट अगस्त 2022 एवं एक्सपायरी अक्टूबर 2023 लिखी हुई थी जिसका बैच नंबर टीसी 2160096 है। जब हमने इस संबंध में मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी डॉ योगेश तिवारी को अवगत कराया उनकी प्रतिक्रिया जानना चाही तो सीएमएचओ गोल-मोल जवाब देते नजर आए और एक्सपायरी डेट की दवाई के सवाल पर पल्ला झाड़ते नजर आए। अब सवाल यह उठता है कि जब सरकारी अस्पताल द्वारा ही मरीजों की जान के साथ खिलवाड़ किया जा रहा हो तो फिर प्राइवेट अस्पताल का क्या हाल होंगा।

देश दुनिया की बड़ी खबरों के लिए यहां करें क्लिक

Follow the IBC24 News channel on WhatsApp


लेखक के बारे में