सवाल आपका है

Face To Face Madhya Pradesh: ED के खिलाफ कांग्रेस..प्रदर्शन पॉलिटिक्स की नई रेस! जांच, कार्रवाई, चार्जशीट को सियासी अखाड़े में क्यों घसीटा जा रहा? देखिए पूरी रिपोर्ट

Face To Face Madhya Pradesh

Face To Face Madhya Pradesh | Photo Credit: IBC24

भोपाल: Face To Face Madhya Pradesh ईडी है कि रुकती नहीं..पॉलिटिक्स है कि हर मौसम में गर्म रहती है। गांधी परिवार फिर एक बार आरोपों के रडार पर है। मामला वही पुराना नेशनल हेराल्ड वाला। पर मोर्चा नया है विरोध नया है। कांग्रेसी फिर एक बार अपने नेताओं पर लगे चार्ज के खिलाफ विरोध के लिए उठ खड़े हुए हैं। देश सहित मप्र में भी प्रदर्शनों का दौर चला बयान हुए। वार-पलटवार हुए, सवाल फिर वही, अनियमितता के आरोप गांधी परिवार पर आरोपों की जांच के दायरे में सोनिया-राहुल पर फिर इसे पार्टी की प्रतिष्ठा से जोड़कर क्यों देखा जा रहा। सरकारी जांच एजेंसी के खिलाफ पॉलिटिकल प्रोटेस्ट क्यों?

Read More: CG News: सीएम साय ने दिए जनकल्याणकारी योजनाओं के तेजी से क्रियान्वयन के निर्देश, कहा-‘अंतिम छोर तक योजनाओं का पहुंचे लाभ’

Face To Face Madhya Pradesh नेशनल हेराल्ड मामले में कांग्रेस ने आज पूरे देश में जमकर प्रदर्शन किया है। जिलों से लेकर तहसीलों तक कांग्रेस ने ईडी के खिलाफ तगड़ी मोर्चाबंदी की है। कांग्रेस ने दावा किया है कि ईडी मोदी सरकार के इशारे पर काम कर रही है। कांग्रेस नेताओं को परेशान किया जा रहा है। सोनिया गांधी,राहुल गांधी को नेशनल हेरॉल्ड मनी लॉन्ड्रिंग मामले में आरोपी बनाया गया है। वो भी तब जब सोनिया गांधी की तबीयत नासाज़ चल रही है। कांग्रेस ने आज पूरे एमपी में प्रदर्शन करके ये साफ कर दिया है कि पार्टी इस मामले में कम से कम झुकने वाली नहीं है।

Read More: CG Congress: कांग्रेस ने नगर निगमों में की नेता और उपनेता प्रतिपक्षों की नियुक्ति, जानें किसे-कहां मिली जिम्मेदारी 

उधर कांग्रेस के प्रदर्शन पर बीजेपी आग बबूला है। बीजेपी नेता कह रहे हैं कि इस देश में कानून का राज है। चोरी करने वाले बख्शे नहीं जाएंगे। चाहे खुद गांधी परिवार से ही कोई क्यों ना हो। बीजेपी नेताओं का ये भी कहना है कि भोपाल के ही एमपी नगर जोन 1 में नेशनल हेरॉल्ड की जमीन को बेच दिया गया और बदले में मोटी रकम कब किसने कहां हजम कर ली हवा तक नहीं लगी।

Read More: Desi Bhabhi Hot Video: खटिया पर देसी भाभी ने दिखाई जवानी, देख आपका भी हो जाएगा बुरा हाल, अब वीडियो हुआ वायरल 

नेशनल हेराल्ड मामले में सोनिया गांधी,राहुल गांधी का नाम ईडी की चार्जशीट में आने पर कांग्रेस बेचैन है। कांग्रेस ने ये साफ कर दिया है कि वो ईडी औऱ बीजेपी की खिलाफत आखिरी दम तक करेगी। क्योंकि इस मामले में ईडी ने उनकी लीडरशिप की नीयत पर सवाल खड़े कर दिए हैं। उधर एमपी कांग्रेस ने ये ऐलान भी कर दिया है कि पार्टी जल्द ही ईडी के खिलाफ बड़ा कैंपेन लॉन्च करेगी।

Exit mobile version