BREAKING NEWS
रिटायर्ड IAS हत्याकांड का संदिग्ध गिरफ्त से दूर

MahaKumbh 2025: महाकुंभ के दौरान 45 दिन में कमाए 30 करोड़, अब नाव चलाने वाले पिंटू को भरना पड़ेगा इतने करोड़ का टैक्स

MahaKumbh 2025: महाकुंभ के दौरान 45 दिन में कमाए 30 करोड़, अब नाव चलाने वाले पिंटू को भरना पड़ेगा इतने करोड़ का टैक्स

MahaKumbh 2025

MahaKumbh 2025

Dageshwar Dewangan
Published: 12 Mar 2025 | 7:08 pmModified: 12 Mar 2025 | 7:08 pm
HIGHLIGHTS
  1. पिंटू महारा की 30 करोड़ रुपये की कमाई
  2. महाकुंभ का आर्थिक लाभ

नई दिल्ली: MahaKumbh 2025 उत्तर प्रदेश के प्रयागराज में आयोजित 45 दिन के महाकुंभ मेले के दौरान नाव चलाकर 30 करोड़ रुपये की कमाई करने वाले पिंटू महारा इन दिनों सुर्खियों में हैं। खुद उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने विधानसभा में यह पुष्टि की है कि पिंटू महारा के पास 130 नावें थीं, जिनसे उन्होंने हर दिन करीब 23 लाख रुपये का मुनाफा कमाया। हालांकि, इतनी बड़ी कमाई पर पिंटू महारा को बड़ा टैक्स भी देना होगा।

Read More: Golden Gujiya on Holi: 50 हजार रुपए प्रति किलो है इस 'गोल्डन गुजिया' की कीमत.. सिर्फ एक नग की कीमत जानकर उड़ जायेंगे होश, होली की स्पेशल तैयारी

पिंटू महारा की कमाई पर टैक्स की गणना

MahaKumbh 2025 अब सवाल यह उठता है कि इतनी बड़ी कमाई पर पिंटू महारा को कितना टैक्स देना होगा। भारतीय टैक्स सिस्टम के अनुसार, अगर किसी की सालाना कमाई 15 लाख रुपये से अधिक है, तो उसे 30% टैक्स देना होता है। पिंटू महारा की 30 करोड़ रुपये की कमाई पर टैक्स का हिसाब इस तरह से किया गया है:

  • कुल कमाई: 30 करोड़ रुपये
  • इनकम टैक्स: 8,98,12,500 रुपये
  • सरचार्ज: 3,32,30,625 रुपये
  • हेल्थ और एजुकेशन सेस: 49,21,725 रुपये
  • कुल टैक्स देनदारी: 12.80 करोड़ रुपये

अगर पिंटू महारा अपनी खर्चों को घटाकर 20 करोड़ रुपये की नेट इनकम दिखाते हैं, तो उनकी टैक्स देनदारी घटकर 8.52 करोड़ रुपये रह जाएगी।

पिंटू महारा ने ऐसे की 30 करोड़ की कमाई

आपको बता दें कि पिंटू महारा ने 130 नावों का संचालन किया, और हर नाव से औसतन 50,000 रुपये प्रतिदिन की कमाई की। महाकुंभ के दौरान भारी संख्या में श्रद्धालुओं के आने से उन्हें जबरदस्त मुनाफा हुआ। इसके साथ ही, 300 से अधिक नाविकों को रोजगार मिला।

महाकुंभ में केवल नाविक ही नहीं, बल्कि ऑटो, टैक्सी, बस, टूरिस्ट वाहन चालक और होटल व्यवसायियों ने भी अच्छा खासा मुनाफा कमाया।

  • ऑटो और टैक्सी चालक: 3,000-5,000 रुपये प्रतिदिन
  • बस और टूरिस्ट वाहन चालक: 5,000-10,000 रुपये प्रतिदिन
  • नाव चालक: 2,000-4,000 रुपये प्रतिदिन
  • होटल बुकिंग: 5,000-10,000 रुपये प्रतिदिन

नैनी के अरैल का रहने वाला है परिवार

नाविक का ये महरा परिवार प्रयागराज के नैनी के अरैल का रहने वाला है। इस परिवार का नाव चलवाना ही मुख्य कारोबार है। महाकुंभ के बाद इस परिवार में खुशी का माहौल है। एक दूसरे को मिठाइयां खिलाई जा रहीं हैं। इस ख़ुशी का कारण है कि इनकी महाकुंभ की कमाई की चर्चा विधानसभा में मुख्यमंत्री योगी खुद कर रहे हैं।

सामान्यतः पूछे जाने वाले प्रश्नः

उत्तर: पिंटू महारा ने महाकुंभ मेले में 45 दिनों के दौरान 30 करोड़ रुपये की कमाई की।

हमसे जुड़ें
FacebookTwitterInstagramMSNGoogle NewsYouTube

लेखक के बारे में

Dageshwar Dewangan
Dageshwar Dewangan

IBC24 डिजिटल में कंटेंट राइटर के रूप में कार्यरत हूं, जहां मेरी जिम्मेदारी मध्यप्रदेश और छत्तीसगढ़ की राजनीति सहित प्रमुख विषयों की खबरों की कवरेज और प्रस्तुति है। वर्ष 2016 से डिजिटल पत्रकारिता में सक्रिय हूं और अब तक 10 वर्षों का अनुभव प्राप्त किया है। विभिन्न प्रतिष्ठित मीडिया संस्थानों में कार्य करते हुए न्यूज़ राइटिंग और डिजिटल टूल्स में दक्षता हासिल की है। मेरे लिए पत्रकारिता सिर्फ पेशा नहीं, बल्कि जिम्मेदारी है—सटीक, तेज और असरदार जानकारी पाठकों तक पहुंचाना मेरा लक्ष्य है। बदलते डिजिटल दौर में खुद को लगातार अपडेट कर, कंटेंट की गुणवत्ता बेहतर करने के लिए प्रतिबद्ध हूं।

और भी पढ़ें...

Web Title: Earned 30 crores in 45 days during Maha Kumbh, Pintu Mahara will have to pay tax of Rs 12.80 crore

CG Job Vacancy 2026: छत्तीसगढ़ में जॉब ही जॉब, करीब 10 हजार पदों पर इस दिन होगी बंपर भर्ती, योग्यता सिर्फ 10वीं पास, यहां से तुरंत करें आवेदन

CG Job Vacancy 2026: छत्तीसगढ़ में जॉब ही जॉब, करीब 10 हजार पदों पर इस दिन होगी बंपर भर्ती, योग्यता सिर्फ 10वीं पास, यहां से तुरंत करें आवेदन

02 Oct 2026 | 8:00 am
Amit Shah Visit to Bhopal: आज भोपाल आएंगे केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह, गोपालक सम्मेलन में होंगे शामिल, नई कानूनों की प्रदर्शनी का करेंगे उद्घाटन

Amit Shah Visit to Bhopal: आज भोपाल आएंगे केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह, गोपालक सम्मेलन में होंगे शामिल, नई कानूनों की प्रदर्शनी का करेंगे उद्घाटन

02 Oct 2026 | 7:38 am
Chhattisgarh Sharab Dukan Band Today: आज छत्तीसगढ़ में नहीं मिलेगी शराब, बंद रहेगी सभी मदिरा दुकानें, मांस-मटन की बिक्री पर भी लगा प्रतिबंध, आदेश जारी

Chhattisgarh Sharab Dukan Band Today: आज छत्तीसगढ़ में नहीं मिलेगी शराब, बंद रहेगी सभी मदिरा दुकानें, मांस-मटन की बिक्री पर भी लगा प्रतिबंध, आदेश जारी

02 Oct 2026 | 7:30 am
DA Hike Order Issues News: नवरात्रि से पहले भर गई सरकारी कर्मचारियों की झोली, राज्य सरकार ने इतने प्रतिशत बढ़ाया महंगाई भत्ता, आदेश भी हुआ जारी

DA Hike Order Issues News: नवरात्रि से पहले भर गई सरकारी कर्मचारियों की झोली, राज्य सरकार ने इतने प्रतिशत बढ़ाया महंगाई भत्ता, आदेश भी हुआ जारी

02 Oct 2026 | 6:49 am
Aaj Ka Rashifal 2 October 2026: आज किन राशि वालों पर बरसेगी मां लक्ष्मी की कृपा, नौकरी, कारोबार, पैसा और प्रेम के मामले में कैसा रहेगा आपका दिन? पढ़ें पूरा राशिफल

Aaj Ka Rashifal 2 October 2026: आज किन राशि वालों पर बरसेगी मां लक्ष्मी की कृपा, नौकरी, कारोबार, पैसा और प्रेम के मामले में कैसा रहेगा आपका दिन? पढ़ें पूरा राशिफल

02 Oct 2026 | 6:26 am
Saturn Nakshatra Transit 2026: 9 अक्टूबर को शनि करेंगे गोचर, इन 3 राशिवालों के जीवन में आएगा बदलाव, रूका हुआ पैसा मिलेगा वापस

Saturn Nakshatra Transit 2026: 9 अक्टूबर को शनि करेंगे गोचर, इन 3 राशिवालों के जीवन में आएगा बदलाव, रूका हुआ पैसा मिलेगा वापस

02 Oct 2026 | 6:17 am
Vande Bharat: UP का रण.. किसके ब्राह्मण? MLC चुनाव में 11 में 5 ब्राह्मण चेहरे, क्या ये 2027 से पहले सोशल इंजीनियरिंग की बड़ी तैयारी है?

Vande Bharat: UP का रण.. किसके ब्राह्मण? MLC चुनाव में 11 में 5 ब्राह्मण चेहरे, क्या ये 2027 से पहले सोशल इंजीनियरिंग की बड़ी तैयारी है?

01 Oct 2026 | 11:57 pm
CG Police Transfer: छत्तीसगढ़ पुलिस में बंपर तबादले, एक साथ इतने इंस्पेक्टरों का ट्रांसफर, पुलिस मुख्यालय से जारी हुआ आदेश

CG Police Transfer: छत्तीसगढ़ पुलिस में बंपर तबादले, एक साथ इतने इंस्पेक्टरों का ट्रांसफर, पुलिस मुख्यालय से जारी हुआ आदेश

01 Oct 2026 | 11:45 pm