Nepotism in BJP: भाजपा में भी परिवारवाद?.. बड़े नेताओं के बेटा-बेटी समेत करीबी रिश्तेदारों को मिला चुनावी टिकट, देखें पूरी लिस्ट
Relatives of big leaders got tickets in BJP महाराष्ट्र चुनाव : प्रभावशाली नेताओं के रिश्तेदारों को मिली भाजपा की पहली सूची में जगह

Jharkhand Assembly Election 2024
मुंबई: महाराष्ट्र विधानसभा चुनाव के लिए 99 उम्मीदवारों की पहली सूची में 71 विधायकों को बरकरार रखने तथा कुछ निर्वाचन क्षेत्रों में प्रभावशाली नेताओं के रिश्तेदारों को टिकट देने का भाजपा का कदम इस पश्चिमी राज्य में आम चुनाव में खराब प्रदर्शन के मद्देनजर जोखिम से बचने की उसकी पहल को दर्शाता है। (Relatives of big leaders got tickets in BJP) पूर्व मुख्यमंत्री एवं कांग्रेस से भाजपा में आये अशोक चव्हाण की बेटी श्रीजया चव्हाण 20 नवंबर के चुनाव के लिए भाजपा द्वारा चुने गए क्षेत्रीय क्षत्रपों के रिश्तेदारों में से एक हैं। अशोक चव्हाण लोकसभा चुनाव से पहले भाजपा में शामिल हुए थे।
कानून की डिग्री हासिल कर चुकीं श्रीजया नांदेड़ जिले में अपने पिता के गृह क्षेत्र भोकर से चुनावी शुरुआत करेंगी। भाजपा ने पूर्व केंद्रीय मंत्री और कोंकण के कद्दावर नेता नारायण राणे के बेटे नितेश राणे को सिंधुदुर्ग जिले की कंकावली सीट से दोबारा उम्मीदवार बनाया है।
टिकट पाने वाले एक और राजनीतिक खानदानी नेता अमल महादिक हैं, जो भाजपा के राज्यसभा सदस्य धनंजय महादिक के छोटे भाई हैं। वह 2014 में जीती गई कोल्हापुर दक्षिण विधानसभा सीट को फिर से हासिल करने की कोशिश करेंगे।
भाजपा ने जालना जिले के भोकरदन निर्वाचन क्षेत्र से वर्तमान विधायक और पूर्व केंद्रीय मंत्री रावसाहेब दानवे के पुत्र संतोष दानवे की उम्मीदवारी पर भी मुहर लगायी है।
भाजपा के पूर्व मंत्री और पूर्व मुख्यमंत्री शिवाजीराव पाटिल निलंगेकर के पोते संभाजी पाटिल निलंगेकर को लातूर जिले के निलंगा निर्वाचन क्षेत्र से फिर चुनाव मैदान में उतारा गया है।
प्रमुख राजनेताओं से संबंधित अन्य उम्मीदवारों में उपमुख्यमंत्री अजीत पवार के करीबी वरिष्ठ राजनेता पद्मसिंह पाटिल के बेटे राणा जगजीतसिंह पाटिल शामिल हैं। (Relatives of big leaders got tickets in BJP) राणा की पत्नी अर्चना पाटिल ने राकांपा प्रत्याशी के रूप में धाराशिव लोकसभा सीट से चुनाव लड़ा था, लेकिन उन्हें हार का सामना करना पड़ा था।
पुणे में शिवाजीनगर निर्वाचन क्षेत्र से सिद्धार्थ शिरोले को फिर से टिकट दिया गया है। वह पूर्व भाजपा सांसद अनिल शिरोले के बेटे हैं।
चिंचवाड़ सीट पर मौजूदा विधायक अश्विनी जगताप की जगह उनके साले शंकर जगताप को टिकट दिया गया है।
मुंबई में भाजपा ने अपनी नगर इकाई के प्रमुख आशीष शेलार को तीसरी बार बांद्रा पश्चिम विधानसभा क्षेत्र से मैदान में उतारा है, जबकि उनके भाई विनोद शेलार मलाड पश्चिम सीट से चुनाव मैदान में उतरेंगे। विनोद का मुकाबला मौजूदा कांग्रेस विधायक और पूर्व मंत्री असलम शेख से हो सकता है, अगर उन्हें फिर से टिकट दिया जाता है।
UP Rape News : महिला कलाकार से दुष्कर्म की कोशिश, पुलिस ने 1 आरोपी को किया गिरफ्तार
भाजपा ने पहली सूची में 71 विधायकों को बरकरार रखा है, जिनमें उपमुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस, प्रदेश भाजपा अध्यक्ष चंद्रशेखर बावनकुले, विधानसभा अध्यक्ष राहुल नार्वेकर, मंत्री गिरीश महाजन, सुधीर मुनगंतिवार और चंद्रकांत पाटिल जैसे प्रमुख चेहरे शामिल हैं। इस साल लोकसभा चुनाव में, महा विकास अघाड़ी के उम्मीदवारों का मुकाबला करते हुए कई कारणों से महाराष्ट्र में भाजपा 23 से गिरकर नौ पर सिमट गई। (Relatives of big leaders got tickets in BJP) भाजपा ने 2019 में तत्कालीन सहयोगी शिवसेना (अविभाजित) के साथ मिलकर विधानसभा चुनाव लड़ा था और उसने 164 सीट पर उम्मीदवार उतारे थे। भाजपा को तब 105 सीट हासिल हुई थी। इस बार राज्य की 288 सदस्यीय विधानसभा के लिए 20 नवंबर को चुनाव होंगे। भाजपा राज्य में लगभग 150 सीट पर चुनाव लड़ना चाहती है। वह अपने सहयोगियों मुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे के नेतृत्व वाली शिवसेना और उपमुख्यमंत्री अजीत पवार के नेतृत्व वाली राकांपा के साथ कड़ी सौदेबाजी में लगी हुई है।
देश दुनिया की बड़ी खबरों के लिए यहां करें क्लिक
Follow the IBC24 News channel on WhatsApp
खबरों के तुरंत अपडेट के लिए IBC24 के Facebook पेज को करें फॉलो
लेखक के बारे में
A journey of 10 years of extraordinary journalism.. a struggling experience, opportunity to work with big names like Dainik Bhaskar and Navbharat, priority given to public concerns, currently with IBC24 Raipur for three years, future journey unknown
और भी पढ़ें...Web Title: Relatives of big leaders got tickets in BJP : Relatives of influential leaders find place in BJP's first list
महाराष्ट्र
और भी पढ़ें ›शिवसेना (उबाठा) नेता प्रदीप पूर्णेकर की हत्या की जांच के लिए ठाणे पुलिस ने एसआईटी गठित की
02 Oct 2026 | 1:07 amजरांगे की आलोचना करने वाली महिला पर अभद्र टिप्पणियां, प्राथमिकी दर्ज
01 Oct 2026 | 11:24 pmकॉजपा संस्थापक अभिजीत दीपके को मुंबई पुलिस ने संक्षिप्त हिरासत में लिया
01 Oct 2026 | 11:04 pmखबर महाराष्ट्र दीपके पुलिस हिरासत
01 Oct 2026 | 10:55 pmमहाराष्ट्र सरकार ने 19 और तहसीलों में सूखा आकलन सर्वेक्षण के निर्देश दिए
01 Oct 2026 | 10:20 pmप्यार में विफल युवक 60 फुट ऊंचे पेड़ पर चढ़ा; पुलिस ने समझा-बुझाकर नीचे उतारा
01 Oct 2026 | 9:56 pmऊंची उड़ान के धनी हैं ‘सच्चे नायक’ स्मित मच्छार
01 Oct 2026 | 9:54 pmआईआईटी-मुंबई के छात्र वाकोडे की मौत की ‘धीमी जांच’ के लिए फडणवीस जिम्मेदार: प्रकाश आंबेडकर
01 Oct 2026 | 8:48 pm