PNB Recruitment 2026: ग्रेजुएट उम्मीदवारों के लिए शानदार अवसर, इस बैंक में निकली कई पदों पर भर्ती, जानिए कब तक कर सकते हैं आवेदन

ग्रेजुएट उम्मीदवारों के लिए शानदार अवसर, इस बैंक में निकली कई पदों पर भर्ती, Bumper Bharti in Punjab National Bank

PNB Recruitment 2026: ग्रेजुएट उम्मीदवारों के लिए शानदार अवसर, इस बैंक में निकली कई पदों पर भर्ती, जानिए कब तक कर सकते हैं आवेदन

Bumper Bharti in Punjab National Bank

Modified Date: February 9, 2026 / 05:47 pm IST
Published Date: February 9, 2026 5:47 pm IST

नई दिल्ली। Bumper Bharti in Punjab National Bank बैंकिंग सेक्टर में करियर शुरू करने का सपना देख रहे युवाओं के लिए अच्छी खबर है। पंजाब नेशनल बैंक (PNB) ने अप्रेंटिसशिप के लिए 5 हजार से अधिक पदों पर भर्ती का नोटिफिकेशन जारी किया है। इच्छुक और योग्य उम्मीदवार 8 फरवरी 2026 से ऑनलाइन आवेदन कर सकेंगे। आवेदन की अंतिम तिथि 24 फरवरी 2026 तय की गई है।

Bumper Bharti in Punjab National Bank बैंक की ओर से जारी जानकारी के अनुसार इन पदों पर आवेदन करने के लिए उम्मीदवार का किसी मान्यता प्राप्त विश्वविद्यालय से स्नातक (ग्रेजुएशन) होना अनिवार्य है। साथ ही ग्रेजुएशन का परिणाम 31 दिसंबर 2025 से पहले घोषित हो चुका होना चाहिए। इसके अलावा जिस राज्य से उम्मीदवार आवेदन कर रहा है, उस राज्य की स्थानीय भाषा को पढ़ने, लिखने और बोलने का ज्ञान होना जरूरी है।

जानिए क्या है योग्यता?

आयु सीमा की बात करें तो उम्मीदवार की न्यूनतम उम्र 20 वर्ष और अधिकतम 28 वर्ष निर्धारित की गई है। आयु की गणना 1 जनवरी 2026 के आधार पर की जाएगी। आरक्षित वर्ग के उम्मीदवारों को नियमानुसार आयु में छूट दी जाएगी। एससी/एसटी वर्ग को 5 वर्ष, ओबीसी (नॉन क्रीमीलेयर) को 3 वर्ष और दिव्यांग (PwBD) उम्मीदवारों को अधिकतम 10 वर्ष तक की छूट का प्रावधान है।

ऐसे करें आवेदन :

  • ऑफिशियल वेबसाइट pnb.bank.in पर जाएं।
  • यहां Employment Opportunities सेक्शन में PNB Apprentice Program 2025-26 के लिंक पर क्लिक करें।
  • मांगी गई जानकारी दर्ज करें।
  • जरूरी डॉक्यूमेंट्स अपलोड करें।
  • अपनी कैटेगरी के मुताबिक एप्लीकेशन फीस भरें।
  • फॉर्म का प्रिंटआउट निकाल कर रखें।


लेखक के बारे में

सवाल आपका है.. पत्रकारिता के माध्यम से जनसरोकारों और आप से जुड़े मुद्दों को सीधे सरकार के संज्ञान में लाना मेरा ध्येय है। विभिन्न मीडिया संस्थानों में 10 साल का अनुभव मुझे इस काम के लिए और प्रेरित करता है। कुशाभाऊ ठाकरे पत्रकारिता एवं जनसंचार विश्वविद्यालय से इलेक्ट्रानिक मीडिया और भाषा विज्ञान में ली हुई स्नातकोत्तर की दोनों डिग्रियां अपने कर्तव्य पथ पर आगे बढ़ने के लिए गति देती है।