मुंबई में बारिश के दौरान स्कूल बस पर पेड़ गिरा, 11 वर्षीय छात्र की मौत, चार अन्य घायल

मुंबई में बारिश के दौरान स्कूल बस पर पेड़ गिरा, 11 वर्षीय छात्र की मौत, चार अन्य घायल

मुंबई में बारिश के दौरान स्कूल बस पर पेड़ गिरा, 11 वर्षीय छात्र की मौत, चार अन्य घायल
Modified Date: June 30, 2026 / 07:07 pm IST
Published Date: June 30, 2026 7:07 pm IST

मुंबई, 30 जून (भाषा) मुंबई के चेंबूर इलाके में मंगलवार दोपहर को बारिश के दौरान 12 बच्चों को ले जा रही एक स्कूल बस पर पेड़ गिर गया। इस हादसे में 11 वर्षीय एक छात्र की मौत हो गई और चार अन्य बच्चे घायल हो गए। अधिकारियों ने यह जानकारी दी।

अधिकारियों ने बताया कि यह घटना दोपहर 2:58 बजे रोड नंबर 11 पर एक इमारत के पास हुई, जब एक पीपल का पेड़ अचानक उखड़कर बस पर गिर गया।

उन्होंने बताया कि दमकल विभाग और अन्य एजेंसियां ​​तुरंत मौके पर पहुंचीं और स्कूल बस में फंसे दो बच्चों सहित सभी 12 छात्रों को बाहर निकाला।

एक नगर निकाय अधिकारी ने बताया कि इनमें से पांच घायल छात्रों को इलाज के लिए नजदीकी अस्पताल ले जाया गया।

अस्पताल के चिकित्सा अधिकारी के अनुसार, घायल चार छात्रों की हालत स्थिर है, जबकि गंभीर रूप से घायल 11 वर्षीय विहान श्रीवास्तव को शाम करीब 4:30 बजे मृत घोषित कर दिया गया।

अधिकारियों ने बताया कि बस यूनिवर्सल हाई स्कूल के छात्रों को ले जा रही थी।

दूसरी ओर, स्कूल बस मालिकों के संगठन ‘स्कूल बस ओनर्स एसोसिएशन’ (एसबीओए) ने दावा किया कि घटना में 11 छात्र घायल हुए हैं।

एसबीओए के अध्यक्ष अनिल गर्ग ने कहा, ‘इस घटना को महज प्रकृति का एक दुर्भाग्यपूर्ण प्रकोप कहकर खारिज नहीं किया जा सकता। यह (घटना) नगर निकाय (प्रशासन) की तैयारियों, रखरखाव और जन सुरक्षा के लिए जिम्मेदार अधिकारियों की जवाबदेही पर गंभीर सवाल खड़े करती है।’

भाषा सुमित पवनेश

पवनेश


लेखक के बारे में