महाराष्ट्र के यवतमाल में इस महीने 15 किसानों के आत्महत्या करने की सूचना

Ads

महाराष्ट्र के यवतमाल में इस महीने 15 किसानों के आत्महत्या करने की सूचना

  •  
  • Publish Date - September 20, 2023 / 05:52 PM IST,
    Updated On - September 20, 2023 / 05:52 PM IST

नागपुर, 20 सितंबर (भाषा) महाराष्ट्र के यवतमाल जिले में इस महीने अब तक 15 किसानों ने आत्महत्या की है। एक अधिकारी ने बुधवार को यह जानकारी दी।

हालांकि उन्होंने कहा कि किसानों की मौत के कारणों की जांच की जा रही है।

यवतमाल जिला पूर्वी महाराष्ट्र के विदर्भ क्षेत्र में स्थित है।

यवतमाल जिला आयुक्तालय के एक वरिष्ठ अधिकारी ने ‘पीटीआई-भाषा’ से कहा, “यवतमाल में सितंबर में 15 किसानों ने आत्महत्या की है। पुलिस और राजस्व विभाग यह जानने के लिए जांच कर रहे हैं कि क्या उन्होंने कृषि संकट के कारण यह कदम उठाया या पारिवारिक विवाद जैसे किसी अन्य कारण से।”

इस बीच, किसानों के कल्याण के लिए महाराष्ट्र सरकार के वसंतराव नाइक शेतकारी स्वावलंबी मिशन के पूर्व अध्यक्ष और कार्यकर्ता किशोर तिवारी ने एक बयान में कहा कि 17 से 19 सितंबर के बीच यवतमाल जिले के कुछ हिस्सों में छह किसानों ने आत्महत्या कर ली।

भाषा जोहेब नरेश

नरेश