ठाणे में कोविड-19 के 175 नए मामले, पांच मरीजों की मौत

ठाणे में कोविड-19 के 175 नए मामले, पांच मरीजों की मौत

ठाणे में कोविड-19 के 175 नए मामले, पांच मरीजों की मौत
Modified Date: November 29, 2022 / 07:53 pm IST
Published Date: October 19, 2021 10:13 am IST

ठाणे, 19 अक्टूबर (भाषा) महाराष्ट्र के ठाणे जिले में कोरोना वायरस संक्रमण के 175 नए मामले सामने आने से संक्रमण के कुल मामलों की संख्या 5,63,556 पर पहुंच गयी है।

एक अधिकारी ने मंगलवार को बताया कि संक्रमण के ये नए मामले सोमवार को सामने आए। महामारी से पांच और लोगों की मौत होने से जिले में मृतकों की संख्या 11,464 पर पहुंच गयी। ठाणे में कोविड-19 मृत्यु दर 2.03 प्रतिशत है।

एक अन्य अधिकारी ने बताया कि पड़ोसी पालघर जिले में कोविड-19 के मामले बढ़कर 1,37,547 हो गए जबकि मृतकों की संख्या 3,281 पर पहुंच गयी है।

भाषा गोला शोभना

शोभना


लेखक के बारे में