मातम में बदली होली की खुशियां, रंग धोने नदी में गए 21 वर्षीय छात्र की डूबने से मौत

मातम में बदली होली की खुशियां, रंग धोने के लिए नदी में गए 21 वर्षीय छात्र की डूबने से मौत ! 21-year-old student drowned in river to wash paint

मातम में बदली होली की खुशियां, रंग धोने नदी में गए 21 वर्षीय छात्र की डूबने से मौत

Two children drowned in Tandula river

Modified Date: March 8, 2023 / 09:21 am IST
Published Date: March 8, 2023 1:11 am IST

पुणे: महाराष्ट्र के पुणे जिले में मंगलवार को होली खेलने के बाद अपने दोस्तों के साथ नदी में गए इंजीनियरिंग का एक 21 वर्षीय छात्र नदी में डूब गया। एक अधिकारी ने यह जानकारी दी। अधिकारी ने बताया कि जलगांव निवासी जयदीप पाटिल तलेगांव दाभाडे के डी वाई पाटिल इंजीनियरिंग कॉलेज में तृतीय वर्ष का छात्र है और 10 अन्य दोस्तों के साथ त्योहार मनाने के बाद रंग धोने के लिए पास की इंद्रायणी नदी में गया था।

Read More: Horoscope 8 March, होली के दिन चमक उठेगा इन 5 राशियों का भाग्य, जानें अपना राशिफल 

तालेगांव एमआईडीसी पुलिस थाने के एक अधिकारी ने बताया, “उसके दोस्त नदी के किनारे पर थे, वहीं पाटिल गहरे पानी में चला गया और अपना संतुलन खो बैठा। उसके दोस्तों ने शोर मचाया, जिसके बाद बचाव अभियान शुरू किया गया। दोपहर करीब ढाई बजे उसका शव बाहर निकाला गया।” डूबने की एक अन्य घटना में, मुंबई के जुहू समुद्र तट से दूर अरब सागर में एक 30 वर्षीय व्यक्ति की मौत हो गई।

देश दुनिया की बड़ी खबरों के लिए यहां करें क्लिक


लेखक के बारे में

IBC24 डिजिटल में कंटेंट राइटर के रूप में कार्यरत हूं, जहां मेरी जिम्मेदारी मध्यप्रदेश और छत्तीसगढ़ की राजनीति सहित प्रमुख विषयों की खबरों की कवरेज और प्रस्तुति है। वर्ष 2016 से डिजिटल पत्रकारिता में सक्रिय हूं और अब तक 8 वर्षों का अनुभव प्राप्त किया है। विभिन्न प्रतिष्ठित मीडिया संस्थानों में कार्य करते हुए न्यूज़ राइटिंग और डिजिटल टूल्स में दक्षता हासिल की है। मेरे लिए पत्रकारिता सिर्फ पेशा नहीं, बल्कि जिम्मेदारी है—सटीक, तेज और असरदार जानकारी पाठकों तक पहुंचाना मेरा लक्ष्य है। बदलते डिजिटल दौर में खुद को लगातार अपडेट कर, कंटेंट की गुणवत्ता बेहतर करने के लिए प्रतिबद्ध हूं।