ठाणे में कोविड-19 के 297 नए मामले, चार मरीजों की मौत

ठाणे में कोविड-19 के 297 नए मामले, चार मरीजों की मौत

ठाणे में कोविड-19 के 297 नए मामले, चार मरीजों की मौत
Modified Date: November 29, 2022 / 07:46 pm IST
Published Date: September 24, 2021 9:10 am IST

ठाणे, 24 सितंबर (भाषा) महाराष्ट्र के ठाणे जिले में 297 और लोगों के कोरोना वायरस से संक्रमित पाए जाने के बाद महामारी के कुल मामलों की संख्या बढ़कर 5,57,436 पर पहुंच गयी।

एक अधिकारी ने शुक्रवार को बताया कि संक्रमण के ये नए मामले बृहस्पतिवार को सामने आए। उन्होंने बताया कि संक्रमण से चार मरीजों के जान गंवाने से जिले में मृतकों की संख्या बढ़कर 11,390 हो गयी। ठाणे में कोविड-19 मृत्यु दर 2.04 प्रतिशत है।

एक अन्य अधिकारी ने बताया कि पड़ोसी पालघर जिले में कोविड-19 के मामले 1,35,588 हो गए हैं जबकि मृतकों की संख्या 3,273 है।

भाषा गोला मानसी

मानसी


लेखक के बारे में