ठाणे में कोविड-19 के 30 नए मामले सामने आए

ठाणे में कोविड-19 के 30 नए मामले सामने आए

ठाणे में कोविड-19 के 30 नए मामले सामने आए
Modified Date: November 29, 2022 / 08:28 pm IST
Published Date: May 23, 2022 10:10 am IST

ठाणे, 23 मई (भाषा) महाराष्ट्र के ठाणे जिले में बीते 24 घंटे में कोविड-19 के 30 नए मामले सामने आए हैं, जिससे संक्रमितों की कुल संख्या बढ़कर 7,09,554 हो गई है। एक अधिकारी ने सोमवार को यह जानकारी दी।

उन्होंने बताया कि ठाणे में पिछले 24 घंटे में संक्रमण से किसी की मौत नहीं हुई है, जिससे जिले में मृतक संख्या 11,895 बनी हुई है। अधिकारी के मुताबिक, ठाणे में कोविड​​-19 से मृत्यु दर 1.67 प्रतिशत है।

एक अन्य अधिकारी ने बताया कि पड़ोसी पालघर जिले में कोरोना वायरस से संक्रमित कुल मरीजों की संख्या 1,63,612 और मृतक संख्या 3,407 दर्ज की गई है।

भाषा सुरभि पारुल

पारुल


लेखक के बारे में