Palghar Crime News: किसान लोन चुकाने के व्यक्ति ने इस बड़ी वारदात को दिया अंजाम, खुलासा होने पर उड़े सबके होश

Palghar Crime News: महाराष्ट्र के पालघर जिले में 37-वर्षीय एक व्यक्ति को चेन छीनने के आरोप में गिरफ्तार किया गया है।

Palghar Crime News: किसान लोन चुकाने के व्यक्ति ने इस बड़ी वारदात को दिया अंजाम, खुलासा होने पर उड़े सबके होश

Palghar Crime News/Image Source- IBC24 Archive

Modified Date: August 7, 2026 / 08:13 pm IST
Published Date: August 7, 2026 8:09 pm IST
HIGHLIGHTS
  • पालघर जिले में 37-वर्षीय एक व्यक्ति को चेन छीनने के आरोप में गिरफ्तार किया गया है।
  • आरोपी ने बढ़ते कृषि ऋण को चुकाने के लिए अपराध का सहारा लिया।
  • पुलिस ने सोने की एक चेन बरामद की है, जिसकी कीमत एक लाख रुपए से अधिक है।

Palghar Crime News: पालघर: महाराष्ट्र के पालघर जिले में 37-वर्षीय एक व्यक्ति को चेन छीनने के आरोप में गिरफ्तार किया गया है। पूछताछ में पता चला कि उसने बढ़ते कृषि ऋण को चुकाने के लिए अपराध का सहारा लिया। पुलिस ने शुक्रवार को यह जानकारी दी। पुलिस उपायुक्त (जोन-2, वसई) अशोक वीरकर ने शुक्रवार को मीडिया को बताया कि आरोपी गणेश मारुति नरवाडे मूल रूप से उत्तर महाराष्ट्र के जालना जिले का रहने वाला है और वर्तमान में पालघर जिले के वसई (पश्चिम) स्थित उमेलमान इलाके में रहता है। पुलिस ने उसके पास से चोरी की गई सोने की एक चेन बरामद की है, जिसकी कीमत एक लाख रुपए से अधिक है।

क्या है पूरा मामला?

अशोक वीरकर ने बताया कि 27 जुलाई को 74-वर्षीय जॉन बाबूराव बोराडे वसई (पश्चिम) में पैदल अपने घर जा रहे थे, तभी नरवाडे पीछे से आया और उनकी सोने की चेन छीनकर मौके से फरार हो गया। यह घटना इलाके में लगे सीसीटीवी कैमरों में कैद हो गई। (Palghar Crime News) वीरकर ने बताया कि पीड़ित की ओर से मानिकपुर पुलिस थाने में दर्ज कराई गई शिकायत के आधार पर सहायक पुलिस आयुक्त देवेंद्र पोल और वरिष्ठ निरीक्षक हरिलाल जाधव के मार्गदर्शन में जांच शाखा की टीम ने कार्रवाई की। टीम ने आरोपी की पहचान और उसके भागने के रास्ते का पता लगाने के लिए 100 से 150 सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगाली।

पुलिस ने आरोपी को किया गिरफ्तार

Palghar Crime News: पुलिस उपायुक्त (डीसीपी) ने बताया कि सीसीटीवी फुटेज में मिले आरोपी के हुलिये और मुखबिरों से मिली जानकारी के आधार पर पुलिस टीम ने नरवाडे की पहचान की और उसे गिरफ्तार कर लिया। पुलिस के अनुसार, पूछताछ में खुलासा हुआ कि नरवाडे को अपने पैतृक गांव में खेती में हुए नुकसान के कारण भारी कर्ज हो गया था। उसने यह सोचकर लूट की वारदात को अंजाम दिया कि चोरी किया गया सोना बेचने से उसकी आर्थिक परेशानियां दूर हो जाएंगी।

इन्हें भी पढ़ें:-


लेखक के बारे में

I am a content writer at IBC24 and I have learned a lot here so far and I am learning many more things too. More than 3 years have passed since I started working here. My experience here has been very good.