ठाणे में कोविड-19 के 64 नए मामले आए

ठाणे में कोविड-19 के 64 नए मामले आए

ठाणे में कोविड-19 के 64 नए मामले आए
Modified Date: November 29, 2022 / 08:17 pm IST
Published Date: May 30, 2022 10:50 am IST

ठाणे, 30 मई (भाषा) महाराष्ट्र के ठाणे जिले में रविवार को कोविड-19 के 64 नए मामले सामने आए, जिससे जिले में कोरोना वायरस से अब तक संक्रमित हो चुके लोगों की संख्या बढ़कर 7,09,939 पर पहुंच गई। एक अधिकारी ने सोमवार को यह जानकारी दी।

उन्होंने बताया कि रविवार को ठाणे में कोविड-19 से मौत का एक भी मामला नहीं दर्ज किया गया, जिससे जिले में मृतकों की संख्या 11,895 पर स्थिर है।

अधिकारी के मुताबिक, ठाणे में कोविड-19 मृत्यु दर 1.67 फीसदी है।

उन्होंने बताया कि पड़ोसी पालघर जिले में कोविड-19 के कुल संक्रमितों की संख्या 1,63,612 है और मृतकों का आंकड़ा 3,407 दर्ज किया गया है।

भाषा पारुल मनीषा

मनीषा


लेखक के बारे में