ठाणे में कोविड-19 के 71 नए मामले
ठाणे में कोविड-19 के 71 नए मामले
ठाणे (महाराष्ट्र), 20 फरवरी (भाषा) महाराष्ट्र के ठाणे जिले में 71 और लोगों के कोरोना वायरस से संक्रमित पाए जाने के बाद महामारी के कुल मामलों की संख्या 7,07,788 हो गयी है जबकि एक और मरीज के जान गंवाने से मृतकों की संख्या 11,862 पर पहुंच गयी है।
एक अधिकारी ने रविवार को बताया कि संक्रमण और मौत के ये मामले शनिवार को सामने आए। ठाणे में कोविड-19 मृत्यु दर 1.67 प्रतिशत है।
एक अन्य अधिकारी ने बताया कि पड़ोसी पालघर जिले में कोविड-19 के मामलों की संख्या बढ़कर 1,63,291 हो गयी है तथा मृतकों की संख्या 3,391 पर पहुंच गयी है।
भाषा गोला शोभना
शोभना

Facebook


