महाराष्ट्र के लातूर में जनगणना से संबंधित कार्य करके लौट रहे जिला परिषद शिक्षक की सड़क हादसे में मौत

Modified Date: May 20, 2026 / 09:19 pm IST
Published Date: May 20, 2026 9:19 pm IST

लातूर, 20 मई (भाषा) महाराष्ट्र के लातूर जिले में जनगणना से संबंधित कार्य करके लौट रहे 29 वर्षीय जिला परिषद शिक्षक की सड़क दुर्घटना में मौत हो गई। पुलिस ने बुधवार को यह जानकारी दी।

मृत व्यक्ति की पहचान सुंदरम शिवाजी वंगासकर के रूप में हुई है, जो शनिवार दोपहर एक कार में सवार होकर लातूर लौट रहा था, तभी कार एक ट्रक से टकरा गई और वह गंभीर रूप से घायल हो गया।

पुलिस ने बताया कि उसे तुरंत लातूर में एक निजी अस्पताल ले जाया गया, जहां बुधवार सुबह इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई।

भाषा जोहेब दिलीप

दिलीप

लेखक के बारे में