जालना के लॉज में व्यक्ति मृत मिला, शरीर से जुड़ी मिली आईवी बोतल
जालना के लॉज में व्यक्ति मृत मिला, शरीर से जुड़ी मिली आईवी बोतल
जालना, 24 सितंबर (भाषा) महाराष्ट्र के जालना में बृहस्पतिवार को एक लॉज में 38 वर्षीय व्यक्ति मृत मिला और उसके शरीर से आईवी (नसों के माध्यम से दी जाने वाली द्रव की बोतल) बोतल जुड़ी हुई थी। पुलिस ने यह जानकारी दी।
पुलिस के अनुसार, मृतक की पहचान निवृत्ति फर्टाडे के रूप में हुई है। वह बुधवार रात शहर में बस स्टैंड के पास स्थित शिवनेरी लॉज के एक कमरे में ठहरा था।
सहायक निरीक्षक सचिन सनप ने बताया कि पुलिस की मौजूदगी में जब कमरे का दरवाजा खोला गया तो फर्टाडे मृत मिला और उसके शरीर से आईवी बोतल जुड़ी हुई थी।
पुलिस को संदेह है कि इंट्रावीनस (आईवी) द्रव में कोई जहरीला पदार्थ मिलाया गया था।
सनप ने बताया कि शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है और मामले की जांच शुरू कर दी गई है।
भाषा
शुभम नरेश
नरेश

Facebook


