बीएमसी पर भाजपा के निर्वाचित प्रतिनिधियों से जुड़े संस्थानों को खुली जगहें देने का आदित्य का आरोप

बीएमसी पर भाजपा के निर्वाचित प्रतिनिधियों से जुड़े संस्थानों को खुली जगहें देने का आदित्य का आरोप

बीएमसी पर भाजपा के निर्वाचित प्रतिनिधियों से जुड़े संस्थानों को खुली जगहें देने का आदित्य का आरोप
Modified Date: August 24, 2026 / 12:24 am IST
Published Date: August 24, 2026 12:24 am IST

मुंबई, 23 अगस्त (भाषा) शिवसेना (उबाठा) नेता आदित्य ठाकरे ने रविवार को आरोप लगाया कि भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के नियंत्रण वाली बृहन्मुंबई महानगरपालिका (बीएमसी) पार्टी के निर्वाचित प्रतिनिधियों से जुड़े संस्थानों को खुली जगहें आवंटित कर रही है।

आदित्य ने चेतावनी दी कि जरूरत पड़ने पर वह खुली जगहों को वापस हासिल करने के लिए बीएमसी कार्यालय के बाहर धरना देंगे।

महाराष्ट्र के पूर्व मंत्री आदित्य बांद्रा में ‘नेविल डी’सूजा’ फुटबॉल मैदान को सम्मेलन केंद्र में बदलने के बीएमसी के फैसले के विरोध में आयोजित रैली को संबोधित कर रहे थे।

उन्होंने कहा कि मैदान को बचाने के लिए अदालत में कानूनी लड़ाई भी शुरू कर दी गई है।

आदित्य ने कहा कि मुंबई की खुली जगहों, खेल मैदानों और मनोरंजन स्थलों को उसी रूप में बनाए रखा जाना चाहिए और उनकी स्थिति में बदलाव नहीं किया जाना चाहिए।

उन्होंने आरोप लगाया, ‘मुंबई में बदलाव देखने को मिल रहा है। पिछले चार वर्षों में 15 से अधिक खुले भूखंडों को आवासीय या वाणिज्यिक उपयोग की जमीनों में बदल दिया गया है।’

उन्होंने दावा किया कि अंधेरी-जुहू में तीन भूखंड भाजपा के निर्वाचित प्रतिनिधियों द्वारा नियंत्रित संस्थानों को दिए जा रहे हैं।

भाषा शुभम सुरेश

सुरेश


लेखक के बारे में