कुक्कुट पालन केंद्र में मादक पदार्थ फैक्टरी का भंडाफोड़, एक करोड़ से अधिक की सामग्री जब्त

कुक्कुट पालन केंद्र में मादक पदार्थ फैक्टरी का भंडाफोड़, एक करोड़ से अधिक की सामग्री जब्त

कुक्कुट पालन केंद्र में मादक पदार्थ फैक्टरी का भंडाफोड़, एक करोड़ से अधिक की सामग्री जब्त
Modified Date: August 23, 2026 / 09:31 pm IST
Published Date: August 23, 2026 9:31 pm IST

पुणे, 23 अगस्त (भाषा) महाराष्ट्र स्वापक रोधी कार्यबल (एएनटीएफ) ने रविवार को कोल्हापुर जिले में एक कुक्कुट पालन केंद्र पर छापा मारकर वहां अवैध रूप से मादक पदार्थ (एमडी) बनाने की फैक्टरी का भंडाफोड़ किया और 1.13 करोड़ रुपये मूल्य की सामग्री जब्त की। अधिकारियों ने यह जानकारी दी।

अधिकारियों ने बताया कि पश्चिमी महाराष्ट्र के इस जिले की चंदगढ़ तहसील के हाजगोली गांव में अवैध मादक पदार्थ बनाने की यह फैक्टरी संचालित की जा रही थी।

एएनटीएफ के एक अधिकारी ने बताया कि जांच मुंबई महानगर क्षेत्र (एमएमआर) में ठाणे जिले के मीराभायंदर इलाके के नयनगर थाने में दर्ज एक मामले के आधार पर शुरू की गई।

पुलिस के अनुसार, ठाणे पुलिस द्वारा पहले गिरफ्तार किए गए इरफान सलीम खान ने पूछताछ के दौरान जांचकर्ताओं को चंदगढ़ तहसील के हाजगोली गांव में अवैध मादक पदार्थ बनाने की फैक्टरी के संचालित होने की जानकारी दी थी।

पुलिस ने बताया कि जब्त सामग्री में कच्चे रसायन, प्रयोगशाला उपकरण और अन्य मशीनरी शामिल हैं जिनकी कीमत 1.13 करोड़ रुपये आंकी गई है।

इसके अलावा करीब 208 ग्राम एमडी, ‘2-ब्रोमो रासायनिक पाउडर’, कच्चे रसायनों का भंडार और करीब 70 लीटर मोनोमिथाइलएमाइन भी जब्त किया गया।

भाषा संतोष नरेश

नरेश


लेखक के बारे में