टीएमसी में बगावत पर आदित्य ठाकरे ने कहा, ‘डरपोक’ छोड़ रहे पार्टी का साथ
टीएमसी में बगावत पर आदित्य ठाकरे ने कहा, ‘डरपोक’ छोड़ रहे पार्टी का साथ
मुंबई, 12 जून (भाषा) तृणमूल कांग्रेस (टीएमसी) के सांसदों, विधायकों द्वारा पार्टी के खिलाफ बगावत किए जाने की आलोचना करते हुए शिवसेना (उबाठा) नेता आदित्य ठाकरे ने शुक्रवार को कहा कि ‘‘डरपोक और कृतघ्न’’ नेता पार्टी छोड़ रहे हैं।
ठाकरे की पार्टी महाराष्ट्र में 2022 में एकनाथ शिंदे के नेतृत्व में बगावत के बाद विभाजित हो गई थी। आदित्य ठाकरे ने तृणमूल कांग्रेस के बागी नेताओं को ‘‘डरपोक’’ बताते हुए कहा कि वे पार्टी द्वारा उनके लिए किए गए कार्यों को स्वीकार नहीं कर रहे हैं।
ठाकरे ने कहा, ‘‘जो नेता डरपोक और कृतघ्न हैं, और जिन्हें पार्टी, पूर्व मुख्यमंत्री ममता बनर्जी और पार्टी कार्यकर्ताओं द्वारा उनके लिए किए गए कार्यों की कोई परवाह नहीं है, वे पार्टी का साथ छोड़ रहे हैं।’’
भाषा आशीष रंजन
रंजन

Facebook


