महाराष्ट्र के आठ जिलों के उम्मीदवारों के लिए 20 जुलाई से अग्निवीर भर्ती प्रक्रिया शुरू
महाराष्ट्र के आठ जिलों के उम्मीदवारों के लिए 20 जुलाई से अग्निवीर भर्ती प्रक्रिया शुरू
मुंबई, 13 जुलाई (भाषा) मुंबई स्थित सेना भर्ती कार्यालय (एआरओ) ने घोषणा की है कि महाराष्ट्र के आठ जिलों के उम्मीदवारों के लिए 20 जुलाई से अग्निवीर भर्ती प्रक्रिया शुरू होगी।
सोमवार को जारी एक आधिकारिक बयान के अनुसार, नंदुरबार, धुले, नासिक, ठाणे, पालघर, मुंबई शहर, मुंबई उपनगर और रायगढ़ के निवासी इस भर्ती अभियान में भाग ले सकते हैं। यह आयोजन ठाणे के मुंब्रा स्थित मौलाना अबुल कलाम आजाद स्टेडियम में किया जाएगा।
यह भर्ती प्रक्रिया उन उम्मीदवारों के लिए आयोजित की जा रही है जिन्होंने अग्निपथ योजना के तहत आयोजित ऑनलाइन संयुक्त प्रवेश परीक्षा (सीईई) उत्तीर्ण की है, जिसके परिणाम जल्द ही घोषित होने की उम्मीद है।
शारीरिक दक्षता परीक्षा, शारीरिक माप परीक्षण, चिकित्सा जांच और भर्ती से जुड़े अन्य चरणों के लिए चुने गए उम्मीदवारों को प्रवेश पत्र ऑनलाइन जारी किए जाएंगे।
भाषा सुमित अविनाश
अविनाश

Facebook


