All Schools Closed Today | Photo Credit: AI
मुंबई: All Schools Closed Today देश के सभी राज्यों में मानसून ने दस्तक दे दी है। जिसके बाद कई हिस्सों में लगातार बारिश हो रही है। जिससे लोगों को गर्मी से बेहद ही राहत मिली है। वहीं देश की आर्थिक राजधानी मुंबई कें इन दिनों भारी बारिश से लोग परेशान हो गए है, यहां भारी बारिश की वजह से पिछले एक सप्ताह से हालात खराब हो गई। सड़कों पर जलजमाव की वजह से यातायात पूरी तरह से ठप हो गई है। तो वहीं रेलवे ट्रक पर पानी भरने से ट्रेनों के पहिए थम गई है। हालात को देखते हुए सभी सरकारी और प्राइवेट स्कूलों को बंद (Mumbai Schools Closed Today) करने का ऐलान कर दिया गया है। साथ ही कॉलेजों में छुट्टी की (Mumbai College Holiday) घोषणा कर दी गई है।
All Schools Closed Today भारत मौसम विज्ञान विभाग (आईएमडी) द्वारा मुंबई के लिए भारी बारिश और तेज हवाओं का ‘ऑरेंज अलर्ट’ जारी किए जाने के मद्देनजर मंगलवार को शहर के सभी सरकारी, निजी और नगर निकाय संचालित स्कूल तथा कॉलेज बंद रहेंगे। अधिकारियों ने यह जानकारी दी। बृहन्मुंबई महानगरपालिका (बीएमसी) ने सोमवार रात जारी एक विज्ञप्ति में कहा कि आईएमडी के पूर्वानुमान को ध्यान में रखते हुए छात्रों की सुरक्षा के मद्देनजर एहतियातन सभी शैक्षणिक संस्थानों में अवकाश घोषित किया गया है। बीएमसी ने नागरिकों से अपील की है कि वे अत्यंत आवश्यक होने पर ही घरों से बाहर निकलें। किसी भी आपात स्थिति में लोग बीएमसी के हेल्पलाइन नंबर पर संपर्क कर सकते हैं। साथ ही, लोगों से प्रशासन द्वारा जारी सभी परामर्शों का कड़ाई से पालन करने की भी अपील की गई है।
इधर एहतियात के तौर पर मेटघर फोर्ट क्षेत्र के लोगों को सुरक्षित स्थानों पर शिफ्ट कर दिया गया है। नासिक जिले के सभी स्कूल और कॉलेजों में छुट्टी घोषित कर दी गई है। वहीं, त्र्यंबकेश्वर मंदिर और साढ़े तीन शक्तिपीठों में शामिल सप्तश्रृंगी मंदिर भी आज श्रद्धालुओं के लिए बंद रहेंगे।
महाराष्ट्र के नासिक और त्र्यंबकेश्वर क्षेत्र में लगातार हो रही भारी बारिश के चलते जनजीवन प्रभावित हो गया है। मौसम विभाग ने अगले 24 घंटों के दौरान 300 मिमी तक बारिश की चेतावनी जारी करते हुए रेड अलर्ट घोषित किया है। मौसम विभाग ने त्र्यंबकेश्वर और नासिक के बीच बादल फटने की भी आशंका जताई है।
वहीं लगातार बारिश को देखते हुए जिला प्रशासन पूरी तरह अलर्ट मोड पर है। रात से ही हालात की निगरानी की जा रही है। राज्य के आपदा प्रबंधन मंत्री गिरीश महाजन ने आधी रात को त्र्यंबकेश्वर पहुंचकर बारिश की स्थिति और राहत-बचाव तैयारियों की समीक्षा की।