‘पीकू’ के लिए वैकल्पिक रोमांटिक अंत इरफान के आग्रह पर फिल्माया गया था : शूजित सरकार

'पीकू' के लिए वैकल्पिक रोमांटिक अंत इरफान के आग्रह पर फिल्माया गया था : शूजित सरकार

‘पीकू’ के लिए वैकल्पिक रोमांटिक अंत इरफान के आग्रह पर फिल्माया गया था : शूजित सरकार
Modified Date: May 1, 2026 / 01:06 pm IST
Published Date: May 1, 2026 1:06 pm IST

मुंबई, एक मई (भाषा) फिल्म निर्माता शूजित सरकार का कहना है कि उनके दिवंगत मित्र और फिल्म ‘पीकू’ के मुख्य अभिनेता इरफान खान की ‘रोमांटिक’ भावनाओं ने 2015 की फिल्म के अंत को लगभग बदल दिया था।

इरफान की फिल्म ‘पान सिंह तोमर’ पर बने वृत्तचित्र ‘ए स्टोरी दैट रिफ्यूज्ड टू डाई’ की विशेष स्क्रीनिंग के दौरान, निर्देशक ने दिवंगत अभिनेता के रोमांटिक पक्ष को स्नेहपूर्वक याद किया।

इस कॉमेडी-ड्रामा में अमिताभ बच्चन और दीपिका पादुकोण द्वारा अभिनीत एक पिता और बेटी की दिल छू लेने वाली कहानी दिखाई गई है। फिल्म में इरफान खान ने राणा चौधरी का किरदार निभाया, जो एक चतुर और आकर्षक टैक्सी व्यवसायी है और पीकू (पादुकोण) और उसके पिता को कोलकाता ले जाता है।

शूजित ने कहा, “बहुत कम लोग जानते हैं कि इरफान एक रोमांटिक इंसान थे। ‘पिकू’ के आखिरी सीक्वेंस का वह सीन काट दिया गया था जिसमें दीपिका और इरफान बैडमिंटन खेल रहे थे।

उन्होंने कहा, ‘इरफान मेरे पास आए और बोले, ‘क्या मुझे घर के अंदर नहीं जाना चाहिए?’ मैंने कहा, ‘आप अंदर क्यों जाना चाहते हैं?’ उन्होंने कहा, ‘मुझे घर के अंदर जाना चाहिए, क्योंकि यह एक रोमांटिक फिल्म है, और अगर घर का नौकर आता है, तो मैं चला जाऊंगा।’ मैंने कहा, ‘हम इसे एक विकल्प के रूप में शूट कर सकते हैं’ और उन्होंने जोर दिया कि मैं इसे फाइनल एडिट में रखूं। हमने वह शूट किया लेकिन मैंने फाइनल एडिट के दौरान उसे नहीं रखा।’

इरफान का अप्रैल 2020 में कैंसर से जूझने के बाद 54 वर्ष की आयु में निधन हो गया। अभिनेता को ‘पान सिंह तोमर’, ‘द लंचबॉक्स’, ‘हिंदी मीडियम’ और ‘मकबूल’ जैसी फिल्मों में अभिनय के लिए जाना जाता है।

यह वृत्तचित्र इरफान की छठी पुण्यतिथि के अवसर पर 29 अप्रैल को नीता मुकेश अंबानी सांस्कृतिक केंद्र में प्रदर्शित किया गया था।

भाषा तान्या मनीषा

मनीषा


लेखक के बारे में