आंध्र प्रदेश के मुख्यमंत्री कल्याण और विकास कार्यक्रमों के लिए एक जुलाई से चार ज़िलों का दौरा करेंगे

आंध्र प्रदेश के मुख्यमंत्री कल्याण और विकास कार्यक्रमों के लिए एक जुलाई से चार ज़िलों का दौरा करेंगे

आंध्र प्रदेश के मुख्यमंत्री कल्याण और विकास कार्यक्रमों के लिए एक जुलाई से चार ज़िलों का दौरा करेंगे
Modified Date: June 29, 2026 / 11:45 am IST
Published Date: June 29, 2026 11:45 am IST

अमरावती, 29 जून (भाषा) आंध्र प्रदेश के मुख्यमंत्री एन. चंद्रबाबू नायडू एक से पांच जुलाई तक नेल्लोर, तिरुपति, कडप्पा और चित्तूर जिलों के पांच दिवसीय दौरे पर रहेंगे और इस दौरान वह कई जनकल्याणकारी योजनाओं की शुरुआत करेंगे तथा विभिन्न आधारभूत ढांचा परियोजनाओं का उद्घाटन एवं शिलान्यास करेंगे।

सोमवार को जारी एक आधिकारिक प्रेस विज्ञप्ति के अनुसार एक जुलाई को मुख्यमंत्री नेल्लोर जिले के चिल्लाकुर मंडल में ‘पेदाला सेवालो’ पेंशन वितरण कार्यक्रम की शुरुआत करेंगे। इसके बाद वह तिरुपति जिले के श्री सिटी जाएंगे।

विज्ञप्ति के अनुसार, नायडू कल्याण और विकास कार्यक्रमों की एक शृंखला में भाग लेने के लिए एक से पांच जुलाई तक नेल्लोर, तिरुपति, कडप्पा और चित्तूर जिलों का दौरा करेंगे।

वह श्री सिटी में हीरो मोटोकॉर्प के ग्लोबल पार्ट्स सेंटर की आधारशिला रखेंगे, जिसे लगभग 750 करोड़ रुपये के निवेश से स्थापित किया जा रहा है। वह रात वहीं बिताएंगे।

इसके बाद दो जुलाई को, मुख्यमंत्री तिरुपति जिले के रेलवे कोडुरु में वीबीजी राम जी योजना की शुरुआत करेंगे।

उसी शाम, नायडू तिरुपति शहर में सकल राज्य घरेलू उत्पाद क्षमता निर्माण कार्यशाला में भाग लेंगे और कार्यक्रम के बाद वहीं रात बिताएंगे।

विज्ञप्ति में कहा गया है कि नीति आयोग और प्रधानमंत्री की आर्थिक सलाहकार परिषद के सदस्य भी कार्यशाला में भाग लेंगे।

तीन जुलाई को, मुख्यमंत्री कडप्पा जिले के जम्मलामडुगु विधानसभा क्षेत्र के सुन्नापुराल्लापल्ली में रायलसीमा इस्पात संयंत्र का उद्घाटन करेंगे।

इसके बाद, वह अपने दौरे के अंतिम चरण में कुप्पम में रहेंगे, जहां वह पांच जुलाई तक रहेंगे और कई विकास परियोजनाओं का उद्घाटन और शिलान्यास करेंगे।

विज्ञप्ति में कहा गया है कि मुख्यमंत्री पांच जुलाई को अमरावती लौट आएंगे।

भाषा शोभना वैभव

वैभव


लेखक के बारे में