आंध्र प्रदेश: फिल्म निर्माता आर बी चौधरी के निधन पर मुख्यमंत्री समेत कई बड़े नेताओं ने जताया शोक

आंध्र प्रदेश: फिल्म निर्माता आर बी चौधरी के निधन पर मुख्यमंत्री समेत कई बड़े नेताओं ने जताया शोक

आंध्र प्रदेश: फिल्म निर्माता आर बी चौधरी के निधन पर मुख्यमंत्री समेत कई बड़े नेताओं ने जताया शोक
Modified Date: May 6, 2026 / 01:26 pm IST
Published Date: May 6, 2026 1:26 pm IST

अमरावती, छह मई (भाषा) आंध्र प्रदेश के मुख्यमंत्री एन चंद्रबाबू नायडू, उपमुख्यमंत्री पवन कल्याण और युवजन श्रमिक रायथू कांग्रेस पार्टी (वाईएसआरसीपी) प्रमुख वाई एस जगन मोहन रेड्डी ने फिल्म निर्माता आर बी चौधरी के निधन पर बुधवार को दुख व्यक्त किया।

चौधरी की मंगलवार को राजस्थान के जोधपुर में एक सड़क दुर्घटना में मौत हो गयी।

मुख्यमंत्री नायडू ने ‘सुपर गुड फिल्म्स’ के प्रमुख चौधरी के निधन पर शोक व्यक्त करते हुए कहा कि उन्होंने तेलुगु, तमिल, मलयालम और हिंदी भाषाओं में 90 से अधिक फिल्में बनाकर अनेक अभिनेताओं को अपनी प्रतिभा दिखाने का मौका दिया।

उन्होंने फिल्म निर्माता के निधन को फिल्म जगत के लिए ‘‘अपूरणीय क्षति’’ बताते हुए शोकाकुल परिवार के प्रति संवेदनाएं व्यक्त कीं।

जनसेना प्रमुख पवन कल्याण ने कहा कि यह खबर सुनकर वह स्तब्ध हैं ।

उन्होंने कहा, ‘‘मैं विश्वास नहीं कर पा रहा कि चौधरी जी राजस्थान में एक सड़क दुर्घटना में हमें छोड़कर चले गए। ईश्वर उनकी आत्मा को शांति दे।’’

पूर्व मुख्यमंत्री एवं वाईएसआरसीपी नेता जगन मोहन रेड्डी ने भी चौधरी के असमय निधन पर गहरा दुख जताया।

उन्होंने कहा कि चौधरी ने एक निर्माता के रूप में तेलुगु और तमिल दोनों फिल्म उद्योगों में अपनी एक विशिष्ट पहचान बनाई थी।

उन्होंने दिवंगत आत्मा की शांति के लिए प्रार्थना करते हुए शोकसंतप्त परिवार के प्रति गहरी संवेदनाएं व्यक्त कीं।

भाषा

खारी गोला

गोला


लेखक के बारे में