ऐप आधारित टैक्सी, ऑटोरिक्शा चालकों ने एक दिवसीय हड़ताल की

ऐप आधारित टैक्सी, ऑटोरिक्शा चालकों ने एक दिवसीय हड़ताल की

ऐप आधारित टैक्सी, ऑटोरिक्शा चालकों ने एक दिवसीय हड़ताल की
Modified Date: February 7, 2026 / 11:56 am IST
Published Date: February 7, 2026 11:56 am IST

मुंबई, सात फरवरी (भाषा) ऐप आधारित टैक्सी और ऑटोरिक्शा चालकों ने शनिवार को एक दिवसीय देशव्यापी हड़ताल की। ​​एक यूनियन ने कई मांगों को लेकर विरोध प्रदर्शन का आह्वान किया था, जिसमें अवैध मोटरसाइकिल टैक्सी सेवाओं के खिलाफ कार्रवाई और ‘पैनिक बटन’ लगाने को लेकर शिकायतों का समाधान शामिल है।

महाराष्ट्र कामगार सभा के प्रमुख डॉ. केशव क्षीरसागर ने ‘पीटीआई-भाषा’ से बातचीत में कहा कि हड़ताल सुबह महाराष्ट्र और देश के दूसरे हिस्सों में शुरू हुई।

उन्होंने कहा कि अधिकतर ऑटोरिक्शा और टैक्सी चालकों ने हड़ताल का समर्थन किया है।

बहरहाल, यूनियन ने दावा किया कि चालकों ने अपनी गाड़ियां सड़कों से हटा ली हैं, लेकिन दिन की शुरुआत से ही उबर, ओला और रैपिडो जैसी बड़ी कंपनियों के ऐप आधारित मंच पर टैक्सियां ​​और ऑटो-रिक्शा बुकिंग के लिए उपलब्ध थे।

महाराष्ट्र कामगार सभा ने पहले कहा था कि यह हड़ताल यात्रा सेवा प्रदाता मंचों की ‘‘मनमानी’’ किराया नीतियों का विरोध करने और ‘‘अवैध’’ बाइक टैक्सी संचालन के खिलाफ सख्त कार्रवाई की मांग करने के लिए है, जिससे लाइसेंस प्राप्त कैब और ऑटो-रिक्शा चालकों की रोज़ी-रोटी पर असर पड़ रहा था।

‘गिग वर्कर्स’ का प्रतिनिधित्व करने वाली यूनियन ने यह भी आरोप लगाया कि ‘पैनिक बटन’ को अनिवार्य रूप से लगवाना ऑपरेटर्स के लिए एक वित्तीय बोझ बन गया है।

‘गिग वर्कर्स’ उन श्रमिकों को कहा जाता है जिनका काम अस्‍थायी होता है।

भाषा गोला सुरभि

सुरभि


लेखक के बारे में