YamunaExpressway Accident News: सड़क किनारे बस खड़ी करने की गलती बनी जानलेवा, मथुरा एक्सप्रेस-वे हादसे में 6 यात्रियों की मौत, कंटेनर बना काल, ये बड़ी बात आई सामने

YamunaExpressway Accident News: उत्तरप्रदेश के मथुरा से भीषण हादसे की खबर आ रही है। खभर भीषण सड़क हादसे की है। जिसमें पेशाब करने यात्रियों को कंटेनर ट्रक ने कुचल दिया।

YamunaExpressway Accident News: सड़क किनारे बस खड़ी करने की गलती बनी जानलेवा, मथुरा एक्सप्रेस-वे हादसे में 6 यात्रियों की मौत, कंटेनर बना काल, ये बड़ी बात आई सामने

accident/ image source: pti x handle

Modified Date: February 7, 2026 / 10:58 am IST
Published Date: February 7, 2026 10:48 am IST
HIGHLIGHTS
  • 6 यात्रियों की मौके पर मौत
  • 1 गंभीर रूप से घायल
  • तेज़ रफ्तार कंटेनर ने किया हादसा

मथुरा: उत्तरप्रदेश के मथुरा से भीषण हादसे की खबर आ रही है। खबर भीषण सड़क हादसे की है। जिसमें पेशाब करने यात्रियों को कंटेनर ट्रक ने कुचल दिया। हादसे में 6 लोगों की मौत हो गई। विस्तार से बताते हैं पूरा मामला आखइर क्या है।

Mathura Accident News: यह है पूरा मामला

दरअसल, मथुरा के मांट में यमुना एक्सप्रेस-वे पर शनिवार तड़के एक भयानक सड़क हादसा हुआ, जिसने सभी को झकझोर कर रख दिया। सुरीर थाना क्षेत्र के माइल स्टोन 88 के पास एक अनियंत्रित और तेज रफ्तार कंटेनर ने बस से उतर रहे यात्रियों को कुचल दिया। इस घटना में 6 यात्रियों की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि एक यात्री गंभीर रूप से घायल हुआ है, जिसे तुरंत अस्पताल में भर्ती कराया गया।

Yamuna Expressway Crash: आधी रात हुआ हादसा

हादसा शनिवार तड़के लगभग 2:45 बजे हुआ। जानकारी के अनुसार, दिल्ली से कानपुर जा रही एक बस के कुछ यात्री लघुशंका के लिए एक्सप्रेस-वे पर उतरे थे। हालांकि, बस चालक ने उन्हें सुरक्षित ‘ग्रीन जोन’ में न रोककर बस सड़क के किनारे ही खड़ी कर दी। इसी दौरान पीछे से आ रहे तेज रफ्तार कंटेनर ने बस को टक्कर मारी और अनियंत्रित होकर सड़क किनारे खड़े यात्रियों को कुचलते हुए आगे बढ़ गया।

पुलिस ने जांच शुरू की

पुलिस ने सूचना मिलते ही तुरंत घटनास्थल पर पहुंचकर राहत और बचाव कार्य शुरू किया। मृतकों के शवों को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया और एक्सप्रेस-वे पर यातायात को पुनः सुचारू किया गया। प्रारंभिक जांच में यह स्पष्ट हुआ कि हादसा बस चालक की लापरवाही के कारण हुआ, क्योंकि एक्सप्रेस-वे पर निर्धारित ‘ग्रीन जोन’ में ही बस रोकने के निर्देश हैं। पुलिस अब कंटेनर चालक की तलाश कर रही है और पूरे मामले की गहन जांच जारी है।

सीएम योगी न लिया संज्ञान

उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने इस भीषण हादसे का तत्काल संज्ञान लिया। इसके साथ ही सीएम ने अधिकारियों को निर्देश दिए कि राहत और बचाव कार्यों में तेजी लाई जाए और घायल यात्रियों को सर्वोत्तम चिकित्सा सुविधा उपलब्ध कराई जाए।

इन्हें भी पढ़ें :-


लेखक के बारे में

पत्रकारिता और क्रिएटिव राइटिंग में स्नातक हूँ। मीडिया क्षेत्र में 3 वर्षों का विविध अनुभव प्राप्त है, जहां मैंने अलग-अलग मीडिया हाउस में एंकरिंग, वॉइस ओवर और कंटेन्ट राइटिंग जैसे कार्यों में उत्कृष्ट योगदान दिया। IBC24 में मैं अभी Trainee-Digital Marketing के रूप में कार्यरत हूँ।