महाराष्ट्र के सांगली में एहतियात के तौर उतरा गया सेना का हेलीकॉप्टर, कोई हताहत नहीं

महाराष्ट्र के सांगली में एहतियात के तौर उतरा गया सेना का हेलीकॉप्टर, कोई हताहत नहीं

महाराष्ट्र के सांगली में एहतियात के तौर उतरा गया सेना का हेलीकॉप्टर, कोई हताहत नहीं
Modified Date: May 5, 2024 / 10:02 am IST
Published Date: May 5, 2024 10:02 am IST

सांगली (महाराष्ट्र), पांच मई (भाषा) भारतीय सेना के एक हेलीकॉप्टर को इंजन में तकनीकी समस्या के कारण महाराष्ट्र के सांगली जिले के एक खेत में ‘एहतियात’ के तौर पर उतारना पड़ा। पुलिस ने यह जानकारी दी।

पुलिस ने बताया कि शनिवार सुबह घटना के समय विमान में तीन सैन्यकर्मी दो पायलट और एक तकनीशियन सवार थे, हालांकि कोई हताहत नहीं हुआ है।

एक पुलिस अधिकारी ने शनिवार को बताया कि ‘आर्मी एविएशन कोर’ का हेलीकॉप्टर महाराष्ट्र के नासिक से बेंगलुरु जा रहा था।

उन्होंने बताया कि शनिवार को सुबह करीब साढे नौ बजे कुछ तकनीकी खामी होने के कारण इसे सांगली जिले की मिरज तहसील के एरंडोली गांव के पास एक खेत में ‘एहतियात’ के तौर पर उतारना पड़ा।

अधिकारी ने कहा कि कुछ घंटे के बाद तकनीकी मदद के लिए एक और हेलीकॉप्टर आया, बाद में खामी दूर कर ली गई और दोनों हेलीकॉप्टर रवाना हो गए।

भाषा

योगेश जोहेब

जोहेब


लेखक के बारे में