सेना के अधिकारी ने पासिंग-आउट परेड के बाद रखा शादी का प्रस्ताव

सेना के अधिकारी ने पासिंग-आउट परेड के बाद रखा शादी का प्रस्ताव

सेना के अधिकारी ने पासिंग-आउट परेड के बाद रखा शादी का प्रस्ताव
Modified Date: June 2, 2026 / 10:01 pm IST
Published Date: June 2, 2026 10:01 pm IST

नासिक, दो जून (भाषा) महाराष्ट्र के नासिक के पास स्थित ‘‘कॉम्बैट आर्मी एविएशन ट्रेनिंग स्कूल’’ में मंगलवार को आयोजित पासिंग-आउट परेड के बाद सेना के एक अधिकारी ने अपनी संगिनी के सामने शादी का प्रस्ताव रखकर सभी को चौंका दिया।

प्रस्ताव का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो गया। वीडियो में कैप्टन भरत भारद्वाज घुटने के बल बैठकर प्रस्ताव देते हुए दिख रहे हैं, और उनके उठते ही उनकी संगिनी उन्हें गले लगा लेती हैं।

नवनियुक्त पायलट ने सैन्य वर्दी में अपनी संगिनी के सामने घुटनों पर बैठ कर सगाई की अंगूठी दी।

कैप्टन भारद्वाज ने कहा कि वे दोनों एक-दूसरे को पांच साल से जानते हैं और वह इस दिन को यादगार बनाना चाहते थे।

‘‘कॉम्बैट आर्मी एविएशन ट्रेनिंग स्कूल’’ भारतीय थल सेना का प्रमुख विमानन प्रशिक्षण संस्थान है और यह सेना प्रशिक्षण कमान के अधीन कार्य करता है।

भाषा तान्या अविनाश

अविनाश


लेखक के बारे में