एटीएस ने नौ करोड़ रु से अधिक के मादक पदार्थ जब्त किए, मुंबई और ग्रेटर नोएडा से तीन गिरफ्तार

एटीएस ने नौ करोड़ रु से अधिक के मादक पदार्थ जब्त किए, मुंबई और ग्रेटर नोएडा से तीन गिरफ्तार

एटीएस ने नौ करोड़ रु से अधिक के मादक पदार्थ जब्त किए, मुंबई और ग्रेटर नोएडा से तीन गिरफ्तार
Modified Date: August 12, 2026 / 06:58 pm IST
Published Date: August 12, 2026 6:58 pm IST

मुंबई, 12 अगस्त (भाषा) महाराष्ट्र आतंकवाद निरोधक दस्ते (एटीएस) ने अंतरराज्यीय मादक पदार्थ नेटवर्क का भंडाफोड़ करते हुए मुंबई और ग्रेटर नोएडा से तीन लोगों के पास से 4.738 किलोग्राम मेथामफेटामाइन जब्त कर उन्हें गिरफ्तार कर लिया गया है। जब्त मादक पदार्थ की कीमत नौ करोड़ रुपये से अधिक बताई जा रही है। एक अधिकारी ने बुधवार को यह जानकारी दी।

अधिकारियों ने बताया कि गिरफ्तार लोगों में दो विदेशी महिलाएं भी शामिल हैं।

खुफिया सूचना के आधार पर एटीएस की कालाचौकी इकाई ने मंगलवार को उपनगरीय बांद्रा के एक होटल के पास एक संदिग्ध को रोका और उसके पास से करीब चार करोड़ रुपये मूल्य की 2.050 किलोग्राम मेथ बरामद की।

अधिकारी ने बताया कि पूछताछ के दौरान मिली जानकारी के आधार पर एटीएस ग्रेटर नोएडा में एक मादक पदार्थ बनाने वाली इकाई तक पहुंची, जहां से दो विदेशी महिलाओं को पकड़ा गया और उनके पास से करीब 5.40 करोड़ रुपये मूल्य की 2.688 किलोग्राम मेथ बरामद की गई।

उन्होंने बताया कि एटीएस ने सिंथेटिक ड्रग बनाने में कथित रूप से इस्तेमाल होने वाली सामग्री भी जब्त की है और ग्रेटर नोएडा स्थित परिसर को सील कर दिया है।

अधिकारी ने बताया कि तीनों आरोपियों के खिलाफ स्वापक औषधि और मनः प्रभावी पदार्थ (एनडीपीएस) अधिनियम की संबंधित धाराओं के तहत मामला दर्ज किया गया है और मामले की जांच जारी है।

उन्होंने कहा कि अभियान से जुड़ी विस्तृत जानकारी, जिसमें गिरफ्तार विदेशी महिलाओं की नागरिकता भी शामिल है, का खुलासा नहीं किया गया है।

भाषा तान्या नरेश

नरेश


लेखक के बारे में