जालना में प्राधिकारियों ने चार नाव और रेत खनन उपकरण नष्ट किये
जालना में प्राधिकारियों ने चार नाव और रेत खनन उपकरण नष्ट किये
जालना, 19 मई (भाषा) महाराष्ट्र के जालना जिले में रेत खनन के खिलाफ कार्रवाई करते हुए प्राधिकारियों ने अवैध गतिविधि में शामिल चार नाव और खनन मशीन जब्त कर लीं और उन्हें जिलेटिन छड़ का उपयोग करके नष्ट कर दिया। यह जानकारी मंगलवार को एक अधिकारी ने दी।
अधिकारी ने बताया कि सोमवार को राजस्व और पुलिस विभागों के कर्मियों ने भोकरदन तहसील में पूर्णा नदी पर अवैध रूप से रेत निकालने के लिए इस्तेमाल की जा रही चार अत्याधुनिक नावों और मशीन को विस्फोट करके नष्ट कर दिया। उन्होंने बताया कि इस कार्रवाई में करीब दो करोड़ रुपये की मशीनरी और नावें नष्ट कर दी गईं।
अधिकारियों के अनुसार, रेत माफिया पहले की छापेमारी के दौरान बार-बार भागने में कामयाब हो जाते थे, क्योंकि प्रवर्तन दल के आने पर वे नावों को नदी में और गहराई तक ले जाते थे। उन्होंने बताया कि हालांकि इस बार प्रशासन ने पूरी गोपनीयता और विस्तृत योजना के साथ अभियान चलाया।
उप-मंडल अधिकारी बी. सरवनन ने इसे जिले में अवैध रेत खनन के खिलाफ इस वर्ष की गई सबसे बड़ी कार्रवाई बताया और चेतावनी दी कि रेत, मुरुम और अन्य खनिज अवैध तरीके से निकालने में शामिल लोगों के खिलाफ कार्रवाई जारी रहेगी।
भाषा तान्या मनीषा अमित
अमित

Facebook


