बारामती विमान हादसा: सीआईडी ​​​​रोहित पवार की ओर से दर्ज ‘शून्य प्राथमिकी’ को जांच में शामिल करेगी

बारामती विमान हादसा: सीआईडी ​​​​रोहित पवार की ओर से दर्ज 'शून्य प्राथमिकी' को जांच में शामिल करेगी

बारामती विमान हादसा: सीआईडी ​​​​रोहित पवार की ओर से दर्ज ‘शून्य प्राथमिकी’ को जांच में शामिल करेगी
Modified Date: April 20, 2026 / 12:23 am IST
Published Date: April 20, 2026 12:23 am IST

पुणे, 19 अप्रैल (भाषा) महाराष्ट्र सीआईडी बेंगलुरु में राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी (शरदचंद्र पवार) विधायक रोहित पवार द्वारा दर्ज कराई गई ‘शून्य प्राथमिकी’ को 28 जनवरी को हुए विमान हादसे की जारी जांच में शामिल करेगी। एक वरिष्ठ अधिकारी ने रविवार को यह जानकारी दी।

अधिकारी ने बताया कि इस विमान हादसे में महाराष्ट्र के तत्कालीन उपमुख्यमंत्री अजित पवार की मौत हो गई थी।

पुलिस ने बताया कि रोहित पवार ने विमान दुर्घटना के कुछ सप्ताह बाद भारतीय नागरिक सुरक्षा संहिता की धारा 173(1) के तहत ‘शून्य प्राथमिकी’ दर्ज कराई थी। शिकायत, बाद में पुणे जिले के बारामती तालुका थाने को भेजी गई, जिसने इसे सीआईडी ​​को सौंप दिया है।

‘शून्य प्राथमिकी’ एक प्रथम सूचना रिपोर्ट (प्राथमिकी) है जो किसी भी थाने में दर्ज की जाती है, चाहे अपराध उस पुलिस थाने के अधिकार क्षेत्र में हुआ हो या नहीं।

भाषा

शुभम रंजन

रंजन


लेखक के बारे में