भागवत आरएसएस प्रचारकों के जीवन पर आधारित 100 वीडियो जारी करेंगे
भागवत आरएसएस प्रचारकों के जीवन पर आधारित 100 वीडियो जारी करेंगे
नागपुर, एक जुलाई (भाषा) राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ (आरएसएस) प्रमुख मोहन भागवत संगठन के शताब्दी समारोह के तहत शुक्रवार को यहां आरएसएस प्रचारकों के जीवन पर आधारित 100 वीडियो जारी करेंगे।
‘प्रचारक’ आरएसएस के पूर्णकालिक स्वयंसेवक होते हैं, जो संगठन के विस्तार के लिए कार्य करते हैं।
एक विज्ञप्ति के अनुसार इस मौके पर भागवत यूट्यूब वीडियो ‘‘डॉ. हेडगेवार: आधुनिक युग के शालिवाहन” के सार्वजनिक प्रसारण में शामिल होंगे।
विज्ञप्ति में कहा गया है कि भागवत पांच जुलाई को महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस और केंद्रीय मंत्री नितिन गडकरी की उपस्थिति में यहां ‘सन्मार्ग माइंड वेलनेस’ केंद्र का उद्घाटन करेंगे।
भाषा देवेंद्र माधव
माधव

Facebook


