बंगाल में भाजपा सरकार का शपथ ग्रहण पार्टी कार्यकर्ताओं के लिए भावुक करने वाला क्षण : फडणवीस

बंगाल में भाजपा सरकार का शपथ ग्रहण पार्टी कार्यकर्ताओं के लिए भावुक करने वाला क्षण : फडणवीस

बंगाल में भाजपा सरकार का शपथ ग्रहण पार्टी कार्यकर्ताओं के लिए भावुक करने वाला क्षण : फडणवीस
Modified Date: May 9, 2026 / 06:19 pm IST
Published Date: May 9, 2026 6:19 pm IST

(तस्वीरों के साथ)

मुंबई, नौ मई (भाषा) महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस ने शनिवार को कहा कि पश्चिम बंगाल में भाजपा सरकार का गठन पार्टी के लिए एक भावनात्मक क्षण है। उन्होंने कहा कि यह बंगाल की ही नहीं बल्कि भारत की भी जीत है क्योंकि यह राज्य देश की सुरक्षा और विकास के लिए महत्वपूर्ण है।

इससे पहले दिन में, शुभेंदु अधिकारी ने बंगाल के पहले भाजपा मुख्यमंत्री के रूप में शपथ ली। कोलकाता के प्रतिष्ठित ब्रिगेड परेड ग्राउंड में स्वतंत्रता के बाद पहली भाजपा सरकार का शपथ ग्रहण समारोह आयोजित किया गया था।

फडणवीस ने कोलकाता में शपथ ग्रहण समारोह में हिस्सा लेने के बाद कहा, ‘‘यह केवल भाजपा की ही नहीं बल्कि देश की भी जीत है। पश्चिम बंगाल देश की सुरक्षा और विकास के लिए महत्वपूर्ण है।’’

उन्होंने कहा कि पार्टी कार्यकर्ताओं और समर्थकों के लिए भी यह क्षण ‘‘भावनात्मक और भावुक कर देने वाला’’ था।

पश्चिम बंगाल के नए मुख्यमंत्री बनने पर शुभेंदु अधिकारी को बधाई देते हुए फडणवीस ने कहा, ‘‘आज का दिन न केवल भाजपा के लिए बल्कि हम सभी के लिए अपार खुशी और आनंद का दिन है।’’

भाजपा के वरिष्ठ नेता ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के नेतृत्व में सरकार का गठन हुआ है और उन्होंने विश्वास व्यक्त किया कि नया प्रशासन बंगाल की जनता की आकांक्षाओं को पूरा करेगा।

फडणवीस ने पश्चिम बंगाल को जनसंघ के संस्थापक श्यामा प्रसाद मुखर्जी और नेताजी सुभाषचंद्र बोस की भूमि बताते हुए कहा कि भाजपा का वहां सत्ता में आना पार्टी कार्यकर्ताओं के लिए विशेष महत्व रखता है।

भाषा धीरज माधव

माधव


लेखक के बारे में