CM Yogi Adityanath News: ‘जन-जन की आकांक्षाओं की होगी पूर्ति’, सीएम योगी ने शुभेंदु अधिकारी को दी शुभकामनाएं, मंच पर पहनाया भगवा अंगवस्त्र

CM Yogi Adityanath News: सीएम योग ने पश्चिम बंगाल के मुख्यमंत्री के रूप में शपथ लेने वाले शुभेंदु अधिकारी को शुभकामनाएं दी।

CM Yogi Adityanath News: ‘जन-जन की आकांक्षाओं की होगी पूर्ति’, सीएम योगी ने शुभेंदु अधिकारी को दी शुभकामनाएं, मंच पर पहनाया भगवा अंगवस्त्र

CM Yogi Adityanath News/Image Credit: X Handle

Modified Date: May 9, 2026 / 03:28 pm IST
Published Date: May 9, 2026 3:23 pm IST
HIGHLIGHTS
  • पश्चिम बंगाल के मुख्यमंत्री के रूप में शुभेंदु अधिकारी ने ली शपथ।
  • सीएम योगी आदित्यनाथ ने शुभेंदु अधिकारी को दी शुभकामनाएं।
  • सीएम योगी आदित्यनाथ ने शुभेंदु अधिकारी को पहनाया भगवा अंगवस्त्र

CM Yogi Adityanath News: लखनऊ: उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने पश्चिम बंगाल के मुख्यमंत्री के रूप में शपथ लेने वाले शुभेंदु अधिकारी व सभी मंत्रियों को उज्ज्वल कार्यकाल की शुभकामनाएं दीं। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने ‘एक्स’ पर लिखा,”पश्चिम बंगाल के मुख्यमंत्री के रूप में शपथ लेने पर शुभेंदु अधिकारी जी को हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं!”

उन्होंने कहा, ”पूर्ण विश्वास है कि, प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के यशस्वी मार्गदर्शन एवं आपके ऊर्जावान नेतृत्व में ‘सोनार बांग्ला’ का संकल्प सिद्ध होगा और प्रदेश सांस्कृतिक, आध्यात्मिक एवं आर्थिक उत्थान के अमृतकाल में प्रवेश करेगा।” मुख्यमंत्री ने लिखा कि आपका कार्यकाल बंगाल के जन-जन की आकांक्षाओं की पूर्ति और (CM Yogi Adityanath News) लोकतांत्रिक मूल्यों की पुनर्स्थापना का स्वर्णिम अध्याय बने, मां काली से यही प्रार्थना है।

सीएम योगी ने मंत्रियों को दी बधाई

CM Yogi Adityanath News:  एक अन्य पोस्ट में मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने सभी मंत्रियों को भी बधाई दी। उन्होंने लिखा, “पश्चिम बंगाल में मंत्री पद की शपथ लेने वाले समस्त माननीय को भी हृदयतल से बधाई! पूर्ण विश्वास है कि आप सभी जन-सेवा को सर्वोपरि मानकर ‘सोनार बांग्ला’ के गौरव को पुनर्स्थापित करेंगे। मां काली की कृपा से आप सभी का कार्यकाल यशस्वी और लोक-कल्याणकारी हो। वंदे मातरम्!”

सीएम योगी ने शुभेंदु अधिकारी ने पहनाया भगवा अंगवस्त्र

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने पश्चिम बंगाल के मुख्यमंत्री पद की शपथ लेने वाले शुभेंदु अधिकारी को बधाई दी और उन्हें भगवा अंगवस्त्र पहनाया। कोलकाता में, प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी की उपस्थिति में बंगाल की पहली भाजपा सरकार का आज भव्य शपथ ग्रहण समारोह हुआ। इस अवसर पर सीएम आदित्यनाथ भी मौजूद थे। (CM Yogi Adityanath News)  सीएम आदित्यनाथ ने मुख्यमंत्री पद की शपथ लेने वाले शुभेंदु अधिकारी को बधाई दी और उनके उज्ज्वल कार्यकाल के लिए शुभकामनाएं भी दीं।

CM Yogi Adityanath News:  एक बयान के मुताबिक, मुख्यमंत्री ने अधिकारी को मंच पर भगवा अंगवस्त्र भी पहनाया। सीएम आदित्यनाथ ने मंत्री के रूप में शपथ लेने वाले दिलीप घोष, अग्निमित्रा पॉल, अशोक किर्तनिया, क्षुदीराम टुडू, निशीथ प्रमाणिक को भी बधाई दी। पश्चिम बंगाल विधानसभा चुनाव प्रचार के दौरान अधिकारी ने एक जनसभा में आदित्यनाथ को भगवा अंगवस्त्र पहनाकर उनका बंगाल की धरती पर स्वागत किया था।

इन्हे भी पढ़ें:-


लेखक के बारे में

I am a content writer at IBC24 and I have learned a lot here so far and I am learning many more things too. More than 3 years have passed since I started working here. My experience here has been very good.