Tamil Nadu Government Formation: आखिरकार सत्ता के दरवाजे पर पहुंचे थलापति विजय, 118 का आंकड़ा पार, इस दिन लेंगे सीएम पद की शपथ

Tamilnadu Government Formation: आखिरकार सत्ता के दरवाजे पर पहुंचे थलापति विजय, 118 का आंकड़ा पार, इस दिन लेंगे सीएम पद की शपथ

Tamil Nadu Government Formation: आखिरकार सत्ता के दरवाजे पर पहुंचे थलापति विजय, 118 का आंकड़ा पार, इस दिन लेंगे सीएम पद की शपथ

vijay news/ image source: ibc24

Modified Date: May 9, 2026 / 05:34 pm IST
Published Date: May 9, 2026 5:28 pm IST
HIGHLIGHTS
  • विजय को बड़ा समर्थन मिला
  • बहुमत आंकड़ा पार दावा
  • वीसीके ने पत्र सौंपा

Tamilnadu Government Formation: तमिलनाडु की राजनीति में बड़ा उलटफेर देखने को मिल रहा है। अभिनेता से नेता बने थलपति विजय की पार्टी Tamilaga Vettri Kazhagam (TVK) सरकार बनाने की ओर तेजी से बढ़ती नजर आ रही है। शनिवार को विजय को एक और अहम राजनीतिक दल का समर्थन मिल गया, जिसके बाद सरकार गठन के लिए जरूरी 118 सीटों के जादुई आंकड़े को पार करने का दावा किया जा रहा है।

क्या जानकारी आ रही सामने ?

जानकारी के मुताबिक, Viduthalai Chiruthaigal Katchi (VCK) ने औपचारिक रूप से TVK को समर्थन पत्र सौंप दिया है। इससे पहले Indian National Congress, Communist Party of India और Communist Party of India (Marxist) भी विजय को समर्थन दे चुके हैं। लगातार मिल रहे समर्थन के बाद TVK समर्थकों में जश्न का माहौल बन गया है।

TVK के नेता आधव अर्जुन ने कहा कि VCK प्रमुख Thol. Thirumavalavan ने सी. जोसेफ विजय की अगुवाई वाली पार्टी को समर्थन देने की पुष्टि कर दी है। पार्टी की ओर से जारी पत्र में साफ कहा गया है कि वे विजय के नेतृत्व में बनने वाली सरकार का हिस्सा बनेंगे और गठबंधन को समर्थन देंगे।

VCK अध्यक्ष ने क्या बताया ?

VCK अध्यक्ष थोल थिरुमावलवन ने भी कहा कि उनकी पार्टी तमिलगा वेत्री कझगम के नेतृत्व में बनने वाली सरकार का समर्थन करेगी। बताया जा रहा है कि VCK के पास दो विधायकों का समर्थन है, जो इस समीकरण में बेहद अहम माने जा रहे हैं।

सूत्रों के मुताबिक, शुक्रवार को ही संकेत मिल गए थे कि TVK को समर्थन पत्र तय फॉर्मेट में सौंपा जाएगा, ताकि राज्यपाल विजय को सरकार बनाने के लिए आमंत्रित कर सकें। अब इस समर्थन के बाद राजनीतिक हलकों में चर्चा तेज हो गई है कि जल्द ही तमिलनाडु में नई गठबंधन सरकार का गठन हो सकता है।

गौरतलब है कि हालिया चुनाव में Vijay की पार्टी सबसे बड़ी ताकत बनकर उभरी, लेकिन बहुमत से थोड़ी दूर रह गई थी। अब सहयोगी दलों के समर्थन से विजय की राह आसान होती दिख रही है। अगर सब कुछ तय योजना के अनुसार रहा, तो जल्द ही थलापति विजय तमिलनाडु के नए मुख्यमंत्री के तौर पर शपथ लेते नजर आ सकते हैं।

इन्हें भी पढ़ें:-

जनगणना 2027: सिंधुदुर्ग का मूठ गांव स्व-गणना पूरा करने वाला महाराष्ट्र का पहला गांव बना

श्रम सुधार: सरकार ने नियमों को अधिसूचित कर चार नई संहिताओं को पूरी तरह लागू किया

पीएमके संस्थापक रामदास ने राज्यपाल से टीवीके को सरकार बनाने का आमंत्रण देने का आग्रह किया

शुभेंदु लोगों से गहराई से जुड़े हैं: मोदी ने मुख्यमंत्री को सफल कार्यकाल की शुभकामनाएं देते हुए कहा

सैमसंग ने भारत में अपने प्रमुख नवाचार, शिक्षा कार्यक्रम के पांचवें संस्करण की शुरुआत की


सामान्यतः पूछे जाने वाले प्रश्नः

लेखक के बारे में

पत्रकारिता और क्रिएटिव राइटिंग में स्नातक हूँ। मीडिया क्षेत्र में 3 वर्षों का विविध अनुभव प्राप्त है, जहां मैंने अलग-अलग मीडिया हाउस में एंकरिंग, वॉइस ओवर और कंटेन्ट राइटिंग जैसे कार्यों में उत्कृष्ट योगदान दिया। IBC24 में मैं अभी Trainee-Digital Marketing के रूप में कार्यरत हूँ।