भाजपा नेता एवं सांसद हेमंत सवरा की कार ठाणे में दुर्घटनाग्रस्त

भाजपा नेता एवं सांसद हेमंत सवरा की कार ठाणे में दुर्घटनाग्रस्त

भाजपा नेता एवं सांसद हेमंत सवरा की कार ठाणे में दुर्घटनाग्रस्त
Modified Date: May 1, 2026 / 08:33 am IST
Published Date: May 1, 2026 8:33 am IST

ठाणे, एक मई (भाषा) सांसद एवं भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के नेता हेमंत सवरा को ले जा रही एक कार शुक्रवार तड़के महाराष्ट्र के ठाणे शहर में दुर्घटनाग्रस्त हो गई। पुलिस ने यह जानकारी दी।

पुलिस के एक अधिकारी ने बताया कि पालघर से सांसद सवरा इस हादसे में बाल-बाल बच गए और कार चालक मामूली रूप से घायल हुआ है। यह दुर्घटना घोडबंदर रोड पर हुई।

उन्होंने बताया कि कार गुजरात की ओर जा रही थी तभी विपरीत दिशा से आ रहे डंपर से उसकी टक्कर हो गई।

अधिकारी ने बताया कि कार के एयरबैग तुरंत खुल गए जिससे उसमें सवार लोग बच गए।

अधिकारी ने बताया कि दुर्घटना की सूचना मिलते ही नायगांव पुलिस थाने के कर्मी मौके पर पहुंचे और मदद उपलब्ध कराई। स्थानीय पुलिस घटना की जांच कर रही है।

सोशल मीडिया पर एक वीडियो सामने आया है जिसमें सांसद सवरा और क्षतिग्रस्त कार नजर आ रही है।

भाषा

सिम्मी यासिर

सिम्मी


लेखक के बारे में