बजट: देवेंद्र फडणवीस ने सतारा में शिंदे के पैतृक गांव में प्राकृतिक केंद्र स्थापित करने की घोषणा की
बजट: देवेंद्र फडणवीस ने सतारा में शिंदे के पैतृक गांव में प्राकृतिक केंद्र स्थापित करने की घोषणा की
(तस्वीर के साथ)
मुंबई, छह मार्च (भाषा) महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस ने शुक्रवार को सतारा जिले में उपमुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे के पैतृक गांव दरे में एक प्राकृतिक चिकित्सा केंद्र स्थापित करने की घोषणा की।
यह केंद्र तनाव और जीवनशैली से संबंधित बीमारियों, मानसिक स्वास्थ्य के साथ-साथ निवारक देखभाल पर ध्यान केंद्रित करेगा।
विधानसभा में राज्य का 2026-27 का बजट पेश करते हुए मुख्यमंत्री ने यह भी कहा कि मुंबई महानगर क्षेत्र में वैदिक ज्ञान और पारंपरिक संगीत पर आधारित स्वास्थ्य एवं कल्याण का एक उत्कृष्टता केंद्र स्थापित किया जाएगा, जबकि बांद्रा में एक आधुनिक चमड़ा कला डिजाइन और उत्पादन केंद्र स्थापित किया जाएगा।
उन्होंने कहा कि एक बहुमंजिला इमारत में स्थित इस केंद्र में नवाचार और उद्यमिता से जुड़ी सुविधाओं सहित व्यापक सुविधाएं होंगी।
मुख्यमंत्री ने विधानसभा में कहा कि आदिवासी युवाओं को नवोन्मेषी उद्यमी और उद्योगपति के रूप में विकसित करने के लिए ‘बिरसा (भारत नवाचार, अनुसंधान, स्टार्टअप्स फॉर आत्मनिर्भरता) योजना’ को लागू करने की मंजूरी दे दी गई है।
भाषा
राजकुमार नरेश
नरेश

Facebook


