छात्रों का यौन उत्पीड़न करने के आरोप में बस सहायक गिरफ्तार

Ads

छात्रों का यौन उत्पीड़न करने के आरोप में बस सहायक गिरफ्तार

  •  
  • Publish Date - February 21, 2024 / 06:30 PM IST,
    Updated On - February 21, 2024 / 06:30 PM IST

ठाणे, 21 फरवरी (भाषा) महाराष्ट्र के ठाणे में भ्रमण के दौरान छात्र. छात्राओं का यौन उत्पीड़न करने के आरोप में एक निजी बस के सहायक को गिरफ्तार किया गया है। पुलिस ने बुधवार को यह जानकारी दी।

पुलिस के मुताबिक यह घटना मंगलवार को हुई जब शहर के एक निजी स्कूल के विद्यार्थी बस में घाटकोपर इलाके के एक थीम पार्क में भ्रमण के लिए गए थे।

कपूरबावड़ी पुलिस थाने के अधिकारी जे पी पाटिल ने कहा, ‘‘ थीम पार्क में भ्रमण के दौरान आरोपी (27) ने नाश्ता परोसने के बहाने कुछ लड़कियों और लड़कों को गलत तरीके से छुआ। इसके बाद कुछ छात्रों ने आपत्ति जताई और बाद में अपने माता-पिता को इसके बारे में बताया। इसके बाद वे पुलिस के पास पहुंचे और शिकायत दर्ज करायी। ’’

पुलिस अधिकारी के मुताबिक इस घटना के सिलसिले में बस सहायक के खिलाफ भारतीय दंड संहिता (आईपीसी) की धारा 354 (किसी महिला पर हमला या आपराधिक बल का उपयोग), 354 ए (यौन उत्पीड़न) और यौन अपराधों से बच्चों का संरक्षण (पॉक्सो) अधिनियम के तहत मामला दर्ज किया गया है।

भाषा रवि कांत नरेश

नरेश

शीर्ष 5 समाचार