अमरावती, छह मार्च (भाषा) आंध्र प्रदेश के मुख्यमंत्री एन चंद्रबाबू नायडू शनिवार को नई दिल्ली में ‘रायसीना डायलॉग 2026’ के एक सत्र को संबोधित करेंगे।
मुख्यमंत्री ‘प्रौद्योगिकी, शासन और भविष्य’ विषय पर अपनी बात रखेंगे।
शुक्रवार को जारी एक आधिकारिक विज्ञप्ति में कहा गया, ‘‘नायडू नई दिल्ली में रायसीना डायलॉग 2026 में हिस्सा लेंगे और प्रौद्योगिकी आधारित शासन पर एक सत्र को संबोधित करेंगे।’’
‘ऑब्जर्वर रिसर्च फाउंडेशन’ द्वारा विदेश मंत्रालय के साथ साझेदारी में आयोजित होने वाले इस संवाद को भू-राजनीति और भू-अर्थशास्त्र पर भारत का प्रमुख वैश्विक सम्मेलन माना जाता है।
एक सरकारी सूत्र ने ‘पीटीआई-भाषा’ को बताया, ‘‘मुख्यमंत्री शनिवार सुबह करीब 7 बजे अमरावती से रवाना होंगे और उसी दिन शाम तक वापस आ जाएंगे।’’
भाषा वैभव नरेश
नरेश