Sakti Chhattisgarh Crime News / Image Source : AI
सक्ती: Sakti Chhattisgarh Crime News : छत्तीसगढ़ के सक्ती जिले से एक बेहद हैरान कर देने वाला मामला सामने आया है। यहाँ एक नाबालिग प्रेमी अपनी प्रेमिका से न मिल पाने के कारण इस कदर नाराज हुआ कि उसने अपने साथियों के साथ मिलकर पूरे इलाके में भारी उत्पात मचाया। इस नाराज प्रेमी ने कई गांवों में घरों के सामने खड़ी 28 कारों के शीशे तोड़ दिए और 11 कारों से सामान चुराया। मामले की शिकायत के बाद मालखरौदा और जैजैपुर थाना पुलिस ने कार्रवाई करते हुए 2 नाबालिगों समेत कुल 4 आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है।
जानकारी के अनुसार, प्रेमिका से नहीं मिल पाने से नाराज नाबालिग प्रेमी ने अपने साथियों के साथ मिलकर इस पूरी वारदात को अंजाम दिया। Minor Lover Car Vandalism इन आरोपियों ने कई गांवों में घरों के सामने खड़ी कारों को निशाना बनाया और कुल 28 कारों के शीशे तोड़ दिए। आरोपियों ने केवल तोड़फोड़ ही नहीं की, बल्कि 11 कारों के भीतर से पर्स, नगदी, इलेक्ट्रॉनिक वायर और जैक-पाना जैसे सामान भी चोरी कर लिए।
Malkharoda Police Station Case इलाके में हुई इस बड़ी तोड़फोड़ और चोरी की घटना के बाद मालखरौदा और जैजैपुर थाना पुलिस तुरंत एक्शन में आई। पुलिस ने मुस्तैदी दिखाते हुए इस मामले में शामिल 2 नाबालिगों सहित कुल 4 आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है।