मुख्यमंत्री शिंदे का दशहरा भाषण केवल उनके तख्तापलट को सही ठहराने के बारे में था: राकांपा

मुख्यमंत्री शिंदे का दशहरा भाषण केवल उनके तख्तापलट को सही ठहराने के बारे में था: राकांपा

मुख्यमंत्री शिंदे का दशहरा भाषण केवल उनके तख्तापलट को सही ठहराने के बारे में था: राकांपा
Modified Date: November 29, 2022 / 07:55 pm IST
Published Date: October 6, 2022 12:24 am IST

मुंबई, पांच अक्टूबर (भाषा) राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी (राकांपा) ने बुधवार को कहा कि यहां दशहरा रैली में महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे के भाषण ने राज्य को कुछ भी नहीं दिया।

राकांपा के मुख्य प्रवक्ता महेश तापसे ने एक बयान में कहा, ‘‘लगभग 100 दिनों के कार्यकाल के बाद मुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे का भाषण विशेष रूप से खोखला था। मुंबई या महाराष्ट्र के लिए इसमें कुछ भी नहीं था। भाषण केवल आत्म-बलिदान और उनके तख्तापलट के औचित्य के बारे में था।’’

शिवसेना के शिंदे गुट ने शाम को यहां एमएमआरडीए मैदान में अपनी दशहरा रैली की।

राकांपा प्रवक्ता ने दावा किया कि सरकार के पास राज्य के लिए विकास का कोई रोडमैप नहीं है और इसलिए मुख्यमंत्री शिंदे अपने भाषण में एक भी कल्याणकारी योजना की घोषणा नहीं कर सके।

भाषा सुरभि नेत्रपाल

नेत्रपाल


लेखक के बारे में