हास्य कलाकार कपिल शर्मा को जबरन वसूली के लिए धमकाने का आरोपी पश्चिम बंगाल से गिरफ्तार

हास्य कलाकार कपिल शर्मा को जबरन वसूली के लिए धमकाने का आरोपी पश्चिम बंगाल से गिरफ्तार

हास्य कलाकार कपिल शर्मा को जबरन वसूली के लिए धमकाने का आरोपी पश्चिम बंगाल से गिरफ्तार
Modified Date: September 28, 2025 / 12:02 am IST
Published Date: September 27, 2025 7:27 pm IST

मुंबई, 27 सितंबर (भाषा) मुंबई अपराध शाखा ने गैंगस्टर रोहित गोदारा और गोल्डी बराड़ के नाम पर हास्य कलाकार कपिल शर्मा को धमकाने और एक करोड़ रुपये मांगने के आरोप में पश्चिम बंगाल के एक निवासी को गिरफ्तार किया गया है। पुलिस ने शनिवार को यहां यह जानकारी दी।

पुलिस ने बताया कि दिलीप चौधरी ने कथित तौर पर 22 और 23 सितंबर को शर्मा के निजी सहायक को फोन किया और पैसे की मांग करते हुए दावा किया कि उसके लॉरेंस बिश्नोई गिरोह और गोदारा व बराड़ जैसे गैंगस्टर से संबंध हैं।

एक पुलिस अधिकारी ने बताया कि उसने शर्मा के सहायक को धमकी भरे वीडियो संदेश भी भेजे।

मुंबई अपराध शाखा की एक टीम ने चौधरी के ठिकाने का पता लगाया और शुक्रवार को पश्चिम बंगाल जाकर उसे गिरफ्तार कर लिया।

अधिकारी ने बताया कि चौधरी को एक अदालत में पेश किया गया, जहां से उसे 30 सितंबर तक पुलिस हिरासत में भेज दिया गया।

भाषा शफीक दिलीप

दिलीप


लेखक के बारे में

सवाल आपका है.. पत्रकारिता के माध्यम से जनसरोकारों और आप से जुड़े मुद्दों को सीधे सरकार के संज्ञान में लाना मेरा ध्येय है। विभिन्न मीडिया संस्थानों में 10 साल का अनुभव मुझे इस काम के लिए और प्रेरित करता है। कुशाभाऊ ठाकरे पत्रकारिता एवं जनसंचार विश्वविद्यालय से इलेक्ट्रानिक मीडिया और भाषा विज्ञान में ली हुई स्नातकोत्तर की दोनों डिग्रियां अपने कर्तव्य पथ पर आगे बढ़ने के लिए गति देती है।