पूरा यकीन है कि फडणवीस देर-सवेर प्रधानमंत्री बनेंगे : महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री के चाचा

पूरा यकीन है कि फडणवीस देर-सवेर प्रधानमंत्री बनेंगे : महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री के चाचा

पूरा यकीन है कि फडणवीस देर-सवेर प्रधानमंत्री बनेंगे : महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री के चाचा
Modified Date: August 2, 2026 / 08:21 pm IST
Published Date: August 2, 2026 8:21 pm IST

पुणे, दो अगस्त (भाषा) महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस के चाचा बालासाहेब फडणवीस ने रविवार को कहा कि उन्हें पूरा यकीन है कि उनका भतीजा ‘‘देर-सवेर’’ देश का प्रधानमंत्री बनेगा।

सेवानिवृत्त बैंकर बालासाहेब फडणवीस यहां ‘देवाभाऊ’ किताब के विमोचन पर एक सभा को संबोधित रहे थे, जो मुख्यमंत्री की जिदगी पर आधारित है।

भाजपा के वरिष्ठ नेता देवेंद्र फडणवीस को उनके समर्थक प्यार से ‘देवाभाऊ’ बुलाते हैं।

बालासाहेब फडणवीस ने कहा, ‘‘मुझे पक्का विश्वास है कि देर-सवेर, मेरा भतीजा भारत का प्रधानमंत्री बनेगा।’’

अपने भतीजे के शुरुआती वर्षों और राजनीतिक सफर को याद करते हुए, बालासाहेब ने कहा कि देवेंद्र फडणवीस ने कानून की पढ़ाई में स्वर्ण पदक हासिल किया था और वह एक बेहतरीन वक्ता और ऐसे व्यक्ति थे, जो ‘‘कभी परिवार की बातचीत में राजनीति नहीं लाते और घर पर पूरी तरह से शांत रहते हैं’’।

बालासाहेब ने कहा कि जिंदगी ने एक अहम मोड़ तब लिया, जब देवेंद्र ने जनसंघ में शामिल होने से पहले नागपुर में एक जाने-माने वकील के मातहत काम किया।

भाषा शफीक दिलीप

दिलीप


लेखक के बारे में