कांग्रेस एक ‘डूबता जहाज’ जिस पर कोई विपक्षी दल सवार नहीं होना चाहेगा: फडणवीस का आरोप

कांग्रेस एक ‘डूबता जहाज’ जिस पर कोई विपक्षी दल सवार नहीं होना चाहेगा: फडणवीस का आरोप

कांग्रेस एक ‘डूबता जहाज’ जिस पर कोई विपक्षी दल सवार नहीं होना चाहेगा: फडणवीस का आरोप
Modified Date: June 12, 2026 / 03:28 pm IST
Published Date: June 12, 2026 3:28 pm IST

मुंबई, 12 जून (भाषा) महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस ने शुक्रवार को आरोप लगाया कि कांग्रेस एक ‘डूबता जहाज’ है और उन्हें नहीं लगता कि कोई भी विपक्षी दल इस पर सवार होना चाहेगा।

फडणवीस ने ममता बनर्जी के नेतृत्व वाली तृणमूल कांग्रेस (टीएमसी) और शरद पवार की राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी (शरद पवार) के कांग्रेस में विलय को लेकर पूछे गए सवाल के जवाब में यह टिप्पणी की।

उन्होंने यहां पत्रकारों से कहा कि विपक्ष के एकजुट होने से भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के लिए राजनीतिक रूप से अधिक गुंजाइश बनेगी।

मुख्यमंत्री ने कहा, ‘‘कांग्रेस डूबता हुआ जहाज है और डूबते हुए जहाज पर कोई कदम नहीं रखता। लेकिन अगर कोई ऐसा करता है, तो हमारा कुछ भी नुकसान नहीं होगा।’’

फडणवीस ने कहा कि भाजपा ने ‘देखो और इंतजार करो’ का रुख अपनाया है। उन्होंने कहा, ‘‘अगर विपक्षी दल ‘डूबते जहाज’ कांग्रेस में शामिल भी हो जाते हैं, तो हमारे लिए राजनीतिक तौर पर और गुंजाइश बनेगी।’’

बुधवार को शिवसेना (उबाठा) सांसद संजय राउत ने सुझाव दिया था कि तृणमूल कांग्रेस (टीएमसी) और राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी (शरद पवार) जैसे दल, जिनकी स्थापना उसके नेताओं ने कांग्रेस से अलग होने के बाद की, उन्हें कांग्रेस में पुन: शामिल हो जाना चाहिए ताकि भाजपा का मजबूत विकल्प तैयार किया जा सके।

राउत ने बृहस्पतिवार को कहा कि राकांपा (एसपी) अध्यक्ष शरद पवार को छोटी पार्टियों का कांग्रेस में विलय कराने की पहल करनी चाहिए।

भाषा संतोष पवनेश

पवनेश


लेखक के बारे में