अदालत ने राखी सावंत के पति की हिरासत को लेकर याचिका पर नए सिरे से सुनवाई का निर्देश दिया

अदालत ने राखी सावंत के पति की हिरासत को लेकर याचिका पर नए सिरे से सुनवाई का निर्देश दिया

अदालत ने राखी सावंत के पति की हिरासत को लेकर याचिका पर नए सिरे से सुनवाई का निर्देश दिया
Modified Date: February 15, 2023 / 08:59 pm IST
Published Date: February 15, 2023 8:34 pm IST

मुंबई, 15 फरवरी (भाषा) मुंबई की एक सत्र अदालत ने घरेलू हिंसा के एक कथित मामले में अदाकारा राखी सावंत के पति आदिल दुर्रानी को न्यायिक हिरासत में भेजने के मजिस्ट्रेट के आदेश को बुधवार को रद्द कर दिया। साथ ही अदालत ने मजिस्ट्रेट को हिरासत के लिए पुलिस के अनुरोध पर नए सिरे से विचार करने को कहा।

दुर्रानी को 7 फरवरी को सावंत द्वारा शिकायत दर्ज कराने के बाद गिरफ्तार किया गया था। सावंत ने मारपीट, उनकी जानकारी के बिना उनके फ्लैट से पैसे और गहने ले जाने के अलावा अप्राकृतिक यौन संबंध बनाने का आरोप लगाया गया था।

मेट्रोपोलिटन मजिस्ट्रेट की अदालत ने 7 फरवरी को हिरासत के लिए पुलिस के के अनुरोध को अस्वीकार करते हुए दुर्रानी को न्यायिक हिरासत में भेज दिया। इसके बाद पुलिस ने दिंडोशी सत्र अदालत का रुख किया। सत्र न्यायाधीश ने बुधवार को मजिस्ट्रेट को हिरासत के संबंध में पुलिस की याचिका पर बृहस्पतिवार को नए सिरे से विचार करने का निर्देश दिया।

पुलिस को 16 फरवरी को दुर्रानी को अंधेरी मजिस्ट्रेट के सामने पेश करने का निर्देश दिया गया था। पुलिस ने कहा था कि आरोपी की चिकित्सकीय जांच जरूरी है क्योंकि उसे भारतीय दंड संहिता की धारा 377 (अप्राकृतिक यौन संबंध) के तहत आरोपी बनाया गया है।

भाषा आशीष माधव

माधव


लेखक के बारे में

"दीपक दिल्लीवार, एक अनुभवी पत्रकार हैं, जिन्हें मीडिया इंडस्ट्री में करीब 10 साल का एक्सपीरिएंस है। उन्होंने अपने करियर की शुरुआत एक ऑनलाइन समाचार वेबसाइट से की थी, जहां उन्होंने राजनीति, खेल, ऑटो, मनोरंजन टेक और बिजनेस समेत कई सेक्शन में काम किया। इन्हें राजनीति, खेल, मनोरंजगन, टेक्नोलॉजी, ऑटोमोबाइल और बिजनेस से जुड़ी काफी न्यूज लिखना, पढ़ना काफी पसंद है। इन्होंने इन सभी सेक्शन को बड़े पैमाने पर कवर किया है और पाठकों लिए बेहद शानदार रिपोर्ट पेश की है। दीपक दिल्लीवार, पिछले 5 साल से IBC24 न्यूज पोर्टल पर लीडर के तौर पर काम कर रहे हैं। इन्हें अपनी डेडिकेशन और अलर्टनेस के लिए जाना जाता है। इसी की वजह से वो पाठकों के लिए विश्वसनीय जानकारी के सोर्स बने हुए हैं। वो, निष्पक्ष, एनालिसिस बेस्ड और मजेदार समीक्षा देते हैं, जिससे इनकी फॉलोवर की संख्या में लगातार इजाफा हो रहा है। काम के इतर बात करें, तो दीपक दिल्लीवार को खाली वक्त में फिल्में, क्रिकेट खेलने और किताब पढ़ने में मजा आता है। वो हेल्दी वर्क लाइफ बैलेंस करने में यकीन रखते हैं।"